बांग्लादेश में ISKCON मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी की निंदा, केंद्रीय मंत्री मजूमदार बोले- सभी आरोप फर्जी
बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी कई संतों महंतों ने निंदा की है। इससे पहले भारत सरकार भी बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता प्रकट कर चुकी है। चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर श्री श्री रविशंकर दास ने आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि इस वक्त बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में पीएम प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस हैं, जिन्हें नोबल शांति पुरस्कार मिल चुका है, उनके शासन में संतों की गिरफ्तारी समाज में तनाव और भय का माहौल पैदा करने के अलाव और कुछ नहीं कर सकती है। वहीं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया और कहा की पड़ोसी देश के सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि इस्कान मंदिर के पुजारी के जल्द रिहा किया जाए।
इस्कॉन (ISKCON) मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी (Chinmoy Krishna Das Arrest) बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर कई हमलों के बाद हुई है। भारत ने मंगलवार को इसकी निंदा की। एक बयान में विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, "हमने श्री चिन्मय कृष्ण दास, जो बांग्लादेश सम्मिलिट सनातन जागरण जोते (Sammilit Sanatan Jagran Jote) के प्रवक्ता भी हैं, उनकी गिरफ्तारी और जमानत से इनकार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी और लूटपाट के साथ-साथ चोरी और तोड़फोड़ और देवताओं और मंदिरों को अपवित्र करने के कई मामले दर्ज हैं।"

हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत चिंतित: विदेश मंत्रालय
MEA ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जबकि इन घटनाओं के अपराधी बड़े पैमाने पर हैं, शांतिपूर्ण सभाओं के माध्यम से वैध मांगें पेश करने वाले एक धार्मिक नेता के खिलाफ आरोप लगाए जाने चाहिए। हम चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हिंदुओं पर हमलों पर भी चिंता व्यक्त करते हैं। हम बांग्लादेश के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं, जिसमें शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार भी शामिल है।"
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "चिन्मय कृष्ण दास को कल बांग्लादेश में गिरफ्तार कर लिया गया - जो सनातन हिंदू धर्म से जुड़े सभी संगठनों की आवाज उठा रहे थे। क्योंकि, राजनीतिक के बाद बांग्लादेश में लगातार हिंदू आस्था से जुड़े स्थानों पर हमले हो रहे हैं. उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। ढाका पुलिस ने उन्हें झूठे आरोप में गिरफ्तार किया है कि इस्कॉन और चिन्मय जी सरकार के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं ऐसा कर सकते हैं। मुझे लगता है कि बांग्लादेश सरकार को उनके स्वास्थ्य के बारे में सोचना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications