काशी आए PM मोदी ने क्यों नहीं किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन? भाषण के दौरान बताई इसके पीछे की वजह
PM Modi Varanasi Visit 2025: सावन के पवित्र महीने में जब काशी शिवभक्ति में सराबोर है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा विकास कार्यों की सौगात और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया। सेवापुरी के बनौली गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपये की 52 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर यह साबित किया कि काशी न केवल आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि विकास की गति से भी आगे बढ़ रही है। इन परियोजनाओं में सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और पर्यटन जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती देने वाले कार्य शामिल हैं।
हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार बाबा विश्वनाथ के दर्शन नहीं किए। उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि वे सावन के इस पावन अवसर पर भोलेनाथ के दर्शन करें, लेकिन उन्होंने यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मैं बहुत चाहता था कि सावन के इस पवित्र महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करूं। लेकिन मेरे जाने से अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा होती, इसलिए मैं यहीं से भोलेनाथ और मां गंगा को नमन करता हूं।'
'राजेंद्र चोल ने उत्तर भारत से गंगाजल लाकर उत्तर को दक्षिण से जोड़ा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कुछ दिनों पहले मैं तमिलनाडु में था, मैं वहां 1000 साल पुराने एक ऐतिहासिक मंदिर गया था जिसे महान राजा राजेंद्र चोल ने बनवाया था। राजेंद्र चोल ने उत्तर भारत से गंगाजल लाकर उत्तर को दक्षिण से जोड़ा था... आज काशी तमिल संगमम जैसे प्रयासों के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास हो रहा है... देश की एकता की हर बात एक नई चेतना जगाती है और तभी ऑपरेशन सिंदूर सफल होता है। 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनती है।'
भारत पर जो वार करेगा वह पाताल में भी नहीं बचेगा-PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'शिव का एक रूप कल्याण है तो दूसरा रौद्र रूप है... ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रूप देखा है। भारत पर जो वार करेगा वह पाताल में भी नहीं बचेगा लेकिन दुर्भाग्य से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमारे देश में कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस पार्टी और उनके चेले, दोस्त इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
ये भी पढ़ें Parliament Session: PM Modi ने ऑपरेशन महादेव पर सवाल उठाने वालों को लगाई लताड़, किया शायराना तंज
पाकिस्तान का दुख कांग्रेस, सपा से सहन नहीं हो रहा-PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'पाकिस्तान का ये दुख कांग्रेस, सपा से सहन नहीं हो रहा है। उधर आतंक का आका रोता है, इधर कांग्रेस, सपा वाले आतंकियों की हालत को देखकर रोते हैं। कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है। क्या सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है?... वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है, सपा के नेता संसद में कह रहे थे पहलगाम के आतंकवादियों को अभी क्यों मारा?... यह वही लोग हैं जो उत्तर प्रदेश में जब सत्ता में थे तो आतंकियों को क्लीन चीट देते थे... इन्हें आतंकियों के मारे जाने, ऑपरेशन सिंदूर के नाम से भी परेशानी होती है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह नया भारत है। यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है।'
ये भी पढ़ें Operation Sindoor पर PM Modi सदन में खूब गरजे, लेकिन 5 राफेल गिरे या नहीं इस पर नहीं दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications