पाकिस्तान ने भारत की ओर उड़ाए पर्चे वाले गुब्बारे, उर्दू में लिखा, 'बदला लेंगे'
नई दिल्ली। 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिला गया है और इसी कारण वो ऐसे-ऐसे काम या बयानबाजी कर रहा है जिसे देखकर कोई भी उसकी बौखलाहट का अंदाजा लगा सकता है।
ताजा मसले में उसने हवा में गुब्बारे छोड़े हैं, जिन पर उर्दू में लिखे हुए पर्चे चिपके हैं, इन चिपके पर्चे में लिखा है, 'मोदी जी अयूब की तलवारें हमारे पास अभी भी हैं, इस्लाम जिंदाबाद।'
ये गुब्बारे पंजाब के कई जिलों में मिले हैं जिनकी जांच पुलिस कर रही है। इस बारें में जानकारी पठानकोट के एसएसपी राकेश कौशल ने न्यूज चैनल 'आज तक' को दी है। उन्होंने कहा कि ये गुब्बारे सीमा पार से आए हैं, जो कि पठानकोट, दीनानगर, फरीदकोट में पाए गए हैं।
इससे पहले कई कबूतर भी मिले थे, जिन पर भी इसी तरह की कुछ बातें और उर्दू में कोड और नंबर लिखे थे।
आपको बता दें कि उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद बीते बुधवार देर रात भारतीय कंमाडो ने एलओसी के अंदर घुसकर आंतकियों को मार गिराया।
इस बारे में डीजीएमओ ने प्रेस-वार्ता करके विस्तार से जानकारी देते हुए कहा था कि भारतीय फौज ने बुधवार देर रात नियंत्रण रेखा को पार करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया क्योंकि उसे खबर मिली थी कि पाक की ओर से आतंकवादी इंडिया में घुसपैठ करने की तैयारी में थे जिसके बाद भारतीय सेना ने ये एक्शन लिया।













Click it and Unblock the Notifications