बालासोर हादसे में एक साथ तीन भाइयों की मौत, खबर सुनते ही पत्नियां बेहोश, उजड़ गया परिवार

Balasore Train Accident: पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के तीन भाइयों की रेल हादसे में मौत हो गई है। हादसे के बाद तीनों ही परिवार उजड़ गए, तीनों की पत्नियां खबर सुनकर बेहोश हो गईं।

train accident

Balasore Train Accident: बालासोर रेल हादसे में सैकड़ों परिवारों ने अपने करीबियों को खो दिया है, जबकि तकरीबन एक हजार लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इस हादसे में कई परिवार ऐसे हैं जिनके परिवार के एक से अधिक सदस्यों की मौत हो गई और कुछ परिवार इस हादसे के बाद उजड़ गए हैं।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में रहने वाले तीन भाई जोकि काम की तलाश में ट्रेन से तमिलनाडु जा रहे थे, उनकी बालासोर हादसे में मौत हो गई है। तीनों भाई हरन गायेन (40), निशिकांत गायेन (35), दिबाकर गायेन (32) की इस ट्रेन हादसे में मौत हो गई। ये तीनों बसंती उत्तर के चरणीखिली गांव के निवासी थे।

तीनों भाई कुछ दिन पहले ही घर वापस आए थे और फिर से काम के लिए तमिलनाडु जा रहे थे। लेकिन इस बार कोरोमंडल एक्सप्रेस से तीनों भाई काम की तलाश में वहां जा रहे थे। लेकिन जिस तरह से तीनों की मौत हुई उसके बाद तीनों भाइयों के परिवार में मातम पसर गया है।

जैसे ही तीनों भाइयों की मरने की खबर सामने आई उसके बाद उसके बाद तीनों ही भाइयों की पत्नियां बेहोश हो गईं। इस संकट के समय में पड़ोसी ही परिवार को ढांढ़स बंधा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरन की पत्नी अनाजिता को न्यूरो की दिक्कत है। हरन की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटे ने हाल ही में एक खाने का स्टॉल खोला था।

दूसरे भाई निशिकांत की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। निशिकांत की एक बेटी और एक बेटा है दोनों नाबालिग हैं। वहीं तीसरे भाई दिबाकर की बात करें तो उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। हरन के बेटे अविजित ने बताया कि मेरे पिता और चाचा नहीं रहे, हमारा परिवार टूट गया। अधिकारियों ने बताया कि इस रेल हादसे में जिले के 12 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी से सुवेंदु अधिकारी ने पूछा- आपकी 'ममता आंटी' ने दिया था इस्तीफा
जिले में कुल 110 लोग घायल हुए हैं, जबकि 44 लोग घायल हैं, 16 वापस घर लौट आए हैं। जो लोग मरे हैं उसमे छह लोग बसंती ब्लॉक के हैं, जिसमे तीन भाई भी शामिल हैं। हादसे में मरने वाले अधिकतर अस्थायी वर्कर हैं।

बता दें कि इस रेल हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक माल गाड़ी की आपस में टक्कर हुई थी। इस हादसे में तकरीबन 288 लोगों की जान चली गई है, यह देश के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक है।

Recommended Video

    Odisha Train Accident: 'Balasore हादसे के कारण का चला पता'Ashwini Vaishnaw का बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+