'पर्ची निकाली तो हमें निपटा देंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी से खौफ में धीरेंद्र शास्त्री? कहा-कानून मकड़ी का जाल
Dhirendra Shastri Viral Video Ram Mandir Chadhava Chori: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में उन्होंने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो लोगों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने अपनी चुप्पी की वजह भी बताई और यह भी कहा कि हर बात सार्वजनिक रूप से कहना संभव नहीं होता। उनका यह बयान सामने आने के बाद वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

राम मंदिर मामले पर बागेश्वर बाबा ने तोड़ी चुप्पी
वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं, "अभी भारत में एक घटना हुई... राम मंदिर दानपात्र की चोरी। कुछ कहा नहीं तो लोगों ने, पूरे भारत ने चलाया कि बागेश्वर बाबा मौन हैं, चुप हैं, कुछ कह ही नहीं रहा, वाई-फाई फेल है, कुछ बोल ही नहीं रहा।"
ये भी पढ़ें: 'जांच से पहले चंपत राय पर फैसला नहीं', राम मंदिर दान चोरी मामले पर VHP ने साफ किया रुख, कहा-ना माने अभी दोषी
उन्होंने आगे कहा, "अब क्या बोलें? जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वो हमको क्या खाक छोड़ेंगे? भारत का कानून तो ऐसा ही है, मकड़ी के जाले की तरह... भारी चीज निकल जाती है, छोटी फंस जाती है।"

आरोपी का नाम बताने पर क्या बोले?
वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि लोग उनसे यह भी कहते हैं कि अगर उन्हें सब पता है तो पर्ची खोलकर आरोपी का नाम बता दें। इस पर उन्होंने कहा, "यदि हमने नाम बता दिया तो वो हमको निपटा देगा। आज नहीं तो कल निपटा देगा। फिर हम दूसरों के नाम ही नहीं बता पाएंगे। इसलिए फायदा इसी में है..." इतना कहते हुए उन्होंने हाथ के इशारे से मौन रहने की बात कही।
अगर हमने राम मंदिर चोरी की पर्ची
— 📍हमदर्द अल्फाज़📍 (@HumdardAlfaaz) July 2, 2026
निकाल दी तो लोग हमें निपटा देंगे pic.twitter.com/tHOPonbkiH
क्या है राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला?
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला जून 2026 में सामने आया था। आरोप है कि दान पेटियों से निकले नकद चढ़ावे की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारियों ने रकम में गड़बड़ी की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

मुख्य आरोपी के घर से लाखों रुपये नकद, एक कार और चांदी बरामद होने का दावा किया गया है। SIT अब बैंक खातों, संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है। इसी सिलसिले में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत कुछ अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूछताछ का मतलब किसी व्यक्ति को दोषी मानना नहीं है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
ये भी पढ़ें: 'कलंक लेकर नहीं जाऊंगा', किसने लगाया चंपत राय को चूना? खोले टिन्नू यादव के राज, किस सपा नेता से हुई थी मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications