US Independence Day: गर्मी ने बिगाड़ा अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, कई राज्यों में परेड रद्द

US 250th Independence Day: अमेरिका इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। ईस्ट कोस्ट के कई राज्यों में तापमान इतना बढ़ गया है कि 250वें स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) के कई बड़े कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा। कहीं परेड रद्द हुई, कहीं कार्यक्रम का समय बदला गया और लोगों को घर से कम निकलने की सलाह दी गई।

मौसम विभाग ने कई इलाकों में खतरनाक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गर्मी का असर सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। प्रशासन लगातार लोगों से पानी पीने और धूप से बचने की अपील कर रहा है।

US 250th Independence Day

गर्मी ने बिगाड़ा स्वतंत्रता दिवस का जश्न

अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी वॉशिंगटन डीसी में महसूस होने वाला तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी वजह से नेशनल मॉल में लगने वाला ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि सबसे पहले लोगों, कलाकारों, कर्मचारियों और वॉलंटियर्स की सुरक्षा जरूरी है। भीषण गर्मी को देखते हुए कई कार्यक्रमों के समय में भी बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का Birthright Citizenship कानून क्या था? जिसे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 'कूड़ेदान' में फेंक दिया

कई शहरों में परेड रद्द, कॉन्सर्ट का समय बदला

वर्जीनिया के लीसबर्ग और मैरीलैंड के लॉरेल व टकोमा पार्क में होने वाली स्वतंत्रता दिवस परेड रद्द कर दी गई। वहीं कैपिटल फोर्थ कॉन्सर्ट तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा, लेकिन लोगों की एंट्री का समय बदल दिया गया है। पुलिस ने लोगों से पर्याप्त पानी साथ रखने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी है। गर्मी की वजह से कॉन्सर्ट की रिहर्सल भी आम लोगों के लिए रद्द कर दी गई।

ट्रंप के कार्यक्रम तय, लेकिन गर्मी का असर हर जगह

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में भाषण देंगे और आतिशबाजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शनिवार को वह वॉशिंगटन के नेशनल मॉल में भी लोगों को संबोधित करेंगे। हालांकि, देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण आयोजकों को सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने पड़े हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी कार्यक्रम मौसम पर नजर रखते हुए कराए जाएंगे ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे।

ट्रेन सेवाएं भी हुईं प्रभावित

गर्मी का असर सिर्फ समारोहों पर ही नहीं, बल्कि परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है। बोस्टन, नॉरिस्टाउन और गेटिसबर्ग नेशनल मिलिट्री पार्क में कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। वहीं एमट्रैक ने उत्तर-पूर्वी अमेरिका की कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मी से रेलवे ट्रैक फैल सकते हैं, जिससे ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढे़ं: US Iran War: क्या है आर्टिकल 5, जिसके चक्कर में छिड़ गया अमेरिका-ईरान युद्ध? समझें इस विवाद की इनसाइड स्टोरी

एसी की सलाह पर शुरू हुई सियासत

न्यूयॉर्क सिटी में हीट इंडेक्स करीब 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद मेयर जोहरान ममदानी ने लोगों से बिजली बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसी का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस पर रखें और गैर-जरूरी लाइट व इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद रखें। इस सलाह को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई। रिपब्लिकन नेताओं ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार लोगों की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+