Pakistan में BLA ने मचाया गदर, विस्फोटकों से भरा ट्रक कोस्ट गार्ड कैंप में घुसाया, 30 जवानों की मौत का दावा

BLA Attack on Pakistan Army Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। ग्वादर जिले के जीवानी इलाके में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के कैंप पर शुक्रवार शाम फिदायीन हमला किया गया। प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने 30 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को मार दिया और कैंप को भारी नुकसान पहुंचाया।

हालांकि, पाकिस्तान की सेना और सरकार ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

BLA Attack on Pakistan Army

कोस्ट गार्ड कैंप पर हुआ फिदायीन हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, हमला शुक्रवार शाम करीब 6:32 बजे ग्वादर जिले के जीवानी क्षेत्र में हुआ। BLA का दावा है कि उसके आत्मघाती हमलावर अत्ताउल्लाह बलूच उर्फ अजमल ने विस्फोटकों से भरा ट्रक पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के कड़ी सुरक्षा वाले कैंप में घुसा दिया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे कैंप का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में भी उसकी आवाज सुनाई दी और लोगों में दहशत फैल गई।

ये भी पढ़ें: Pakistani News: BLA ने पाकिस्तानी सेना के 7 जवानों को बनाया बंधक, वीडियो जारी कर दी 'सजा-ए-मौत' की धमकी

BLA ने 30 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा किया

हमले की जिम्मेदारी लेते हुए BLA ने कहा कि आत्मघाती विस्फोट के तुरंत बाद उसकी फतेह स्क्वाड ने कैंप पर चारों ओर से हमला किया। संगठन का दावा है कि इस दौरान उसके लड़ाकों ने सुरक्षाबलों के साथ आमने-सामने की लड़ाई लड़ी और 30 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को मार दिया। BLA का यह भी कहना है कि कई घायल मलबे में फंसे हुए हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो जारी कर कैंप तबाह करने का दावा

BLA के मीडिया विंग हक्काल ने हमले से जुड़ा 43 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है। संगठन का दावा है कि वीडियो में विस्फोटकों से भरा ट्रक कैंप में प्रवेश करता दिखाई देता है। इसके बाद हुए धमाके से कैंप का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया। BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि पूरा किले जैसा कैंप मलबे में बदल गया। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढे़ं: BLA Attack: बलूच विद्रोहियों के हमले से दहला पाकिस्तान, 27 जवानों की मौत और कई घायल

पाकिस्तान सरकार और सेना की ओर से कोई पुष्टि नहीं

हमले के कई घंटे बाद भी पाकिस्तान की सेना और सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। BLA ने जितने सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने और कैंप को नुकसान पहुंचने का दावा किया है, उसकी पुष्टि किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं की है। ऐसे में फिलहाल हमले से जुड़ी जानकारी मुख्य रूप से BLA के दावों और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है। आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

बलूचिस्तान में लंबे समय से जारी है संघर्ष

बलूचिस्तान में कई वर्षों से अलगाववादी गतिविधियां जारी हैं। BLA जैसे प्रतिबंधित संगठन इस क्षेत्र की स्वतंत्रता की मांग करते रहे हैं और समय-समय पर पाकिस्तानी सेना तथा सरकारी ठिकानों को निशाना बनाते रहे हैं। ताजा हमले के बाद भी BLA ने कहा है कि उसका अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक बलूचिस्तान को स्वतंत्रता नहीं मिल जाती। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के सुरक्षा हालात और बलूचिस्तान में जारी संघर्ष को चर्चा में ला दिया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+