Khamenei funeral: खामेनेई को आखिरी विदाई देते वक्त रो पड़े ईरान के विदेश मंत्री और संसद स्पीकर, वीडियो
Khamenei funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का सिलसिला जारी है। तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में उनका पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची खुद को संभाल नहीं सके और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।
दोनों नेताओं का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईरान में एक सप्ताह तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Mohammad Baqer Qalibaf emotional video: श्रद्धांजलि देते समय भावुक हुए गालिबाफ और अराघची
शुक्रवार को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के बड़े नेता पहुंचे। इसी दौरान संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ दुआ पढ़ते-पढ़ते फूट-फूटकर रो पड़े। उनके साथ मौजूद विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी काफी भावुक दिखाई दिए। दोनों नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गालिबाफ और अराघची हाल के महीनों में अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान की ओर से अहम भूमिका निभा चुके हैं।
ये भी पढे़ं: Video: Ali Khamenei को भारत का आखिरी सलाम, सभी धर्मों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखती रही दुनिया
Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन भी रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम
ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, अंतिम संस्कार कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा। शनिवार सुबह 6 बजे से ग्रैंड मोसल्ला के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेग मोटामादियन ने लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं ताकि लाखों लोगों की मौजूदगी में किसी तरह की परेशानी न हो।
बगदाद में भी बंद का ऐलान, दुनिया भर से पहुंचे प्रतिनिधि
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर इराक की राजधानी बगदाद में भी खास इंतजाम किए गए हैं। बगदाद के गवर्नर ने जुलूस के दिन शहर बंद रखने का ऐलान किया है। वहीं तेहरान में आयोजित शोक समारोह में ईरान के बड़े नेताओं के साथ कई देशों के राष्ट्रपति, मंत्री और विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचे। इससे साफ है कि इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
भारत की ओर से भी दी गई श्रद्धांजलि
भारत की तरफ से भी एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दल का नेतृत्व बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने किया। भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारतीय प्रतिनिधियों ने अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
ये भी पढ़ें: मोजतबा नहीं तो कौन करेगा Ali Khamenei को सुपुर्द-ए-खाक? कौन डालेगा पहली 3 मुठ्ठी मिट्टी? क्या कहता शिया कानून?
महबूबा मुफ्ती, सलमान खुर्शीद और मेदवेदेव भी पहुंचे
ईरान के दूतावास की ओर से जारी तस्वीरों में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद समेत कई भारतीय हस्तियां नजर आईं। वहीं रूस की सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव भी अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान पहुंचे। अलग-अलग देशों के नेताओं की मौजूदगी से साफ है कि अली खामेनेई के निधन को सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications