IND vs ENG: इतिहास रचने की दहलीज पर अक्षर पटेल, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय स्पिनर

IND vs ENG Axar Patel: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जिसके चलते दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बनेंगे अक्षर (IND vs ENG Axar Patel)

भारतीय टीम के स्टार स्पिन-ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए यह मुकाबला बेहद ऐतिहासिक साबित हो सकता है। यदि अक्षर आज के मैच में कम से कम एक विकेट चटकाने में सफल रहते हैं, तो वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।

IND vs ENG Axar Patel 1

अक्षर पटेल मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 99 विकेट ले चुके हैं। आज केवल 1 विकेट लेते ही वे टी20आई में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे। ऐसा करते ही वे भारत के क्रिकेट इतिहास में 100 टी20आई विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन जाएंगे। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे दिग्गज स्पिनर्स भी अब तक इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं।

भारत के लिए सिर्फ 3 गेंदबाजों ने किया है यह कमाल

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल तीन तेज गेंदबाजों ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 131 विकेटों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) और हार्दिक पंड्या (114 विकेट) का नंबर आता है। अक्षर पटेल इस खास क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय और पहले स्पिनर होंगे।

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी कौन...? श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा, आखिर क्या है पूरा माजरा!
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी कौन...? श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा, आखिर क्या है पूरा माजरा!

पिछले मैच में गेंदबाजी का नहीं मिला था मौका

अक्षर पटेल ने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी। वे अब तक भारत के लिए 97 मैच खेल चुके हैं। 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच में अक्षर प्लेइंग-11 का हिस्सा थे, लेकिन भारतीय पारी के बाद आई तेज बारिश के कारण दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका और उन्हें गेंदबाजी करने का अवसर नहीं मिला। इससे पहले जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ हुई दो मैचों की सीरीज में उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे।

IND vs SL Test Series: टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल जारी, खेले जाएंगे इतने टेस्ट मैच
IND vs SL Test Series: टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल जारी, खेले जाएंगे इतने टेस्ट मैच

टी20 में सबसे सफल भारतीय स्पिनर्स

अक्षर पटेल: 97 मैच, 99 विकेट
युजवेंद्र चहल: 80 मैच, 96 विकेट
कुलदीप यादव: 54 मैच, 95 विकेट

IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान, खतरनाक खिलाड़ी डेब्यू करने को तैयार!
IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान, खतरनाक खिलाड़ी डेब्यू करने को तैयार!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+