5 जुलाई 2026 को होगी Aamir Khan और Gauri Spratt की शादी, लंच में होगा स्पेशल मेन्यू , गेस्ट लिस्ट आई सामने
Aamir Khan and Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। खबरों के मुताबिक आमिर खान 5 जुलाई 2026 को अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते और शादी की तैयारियों को लेकर संकेत दिए थे, जिसके बाद से फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।
आमिर खान की शादी में चुनिंदा लोग होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये शादी बेहद निजी और सीमित लोगों की मौजूदगी में आयोजित की जाएगी। समारोह में केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

100 से 150 मेहमानों के बीच होगा खास जश्न
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी को भव्य लेकिन निजी रखने का फैसला किया है। शादी में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इसमें बॉलीवुड के कई नामी चेहरे और आमिर खाल के पुराने दोस्त शामिल रहेंगे।
-बताया जा रहा है कि शादी के हर चीज की योजना खुद आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने तैयार की है। चाहे वेन्यू का चयन हो या फिर मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था, दोनों ने हर छोटी-बड़ी चीज पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया है।
पहले होगी मैरिज रजिस्ट्रेशन, फिर खास लंच पार्टी
जानकारी के अनुसार शादी की औपचारिक प्रक्रिया मैरिज रजिस्ट्रेशन से शुरू होगी। इसके बाद मेहमानों के लिए एक विशेष लंच समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां करीबी लोग इस नए सफर की खुशी शेयर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक ये कार्यक्रम ज्यादा दिखावे से दूर रखा गया है और इसे परिवार एवं दोस्तों के बीच एक यादगार अवसर के रूप में मनाया जाएगा।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने खुद चुना शादी का मेन्यू
शादी के खाने का मेन्यू भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर है कि लंच मेन्यू को आमिर खान, गौरी स्प्रैट और उनके बच्चों ने मिलकर तैयार किया है। इसमें दोनों की पसंदीदा डिशेज को खास जगह दी गई है। मेन्यू को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मेहमानों को पारंपरिक और आधुनिक स्वाद का बेहतरीन अनुभव मिल सके। यही वजह है कि शादी का भोजन भी समारोह का एक आकर्षण माना जा रहा है।
बॉलीवुड के कई दिग्गज होंगे शामिल
शादी में फिल्म इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान के करीबी दोस्त और फिल्म लगान के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के भी इस खास मौके पर मौजूद रहने की चर्चा है। बॉलीवुड जगत की निगाहें अब इस हाई-प्रोफाइल शादी पर टिकी हुई हैं।
आमिर खान की तीसरी शादी पर सबकी नजर
-जानकारी के अनुसार आमिर खान इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादी कर चुके हैं। दोनों रिश्तों का अंत तलाक के साथ हुआ था। अब आमिर खान अपनी जिंदगी का नया अध्याय गौरी स्प्रैट के साथ शुरू करने जा रहे हैं। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसे में 5 जुलाई 2026 का दिन आमिर खान की निजी जिंदगी का एक बेहद अहम पड़ाव साबित हो सकता है।
-आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गई है। निजी समारोह, चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी, खास लंच मेन्यू और फिल्मी सितारों की संभावित भागीदारी ने इस शादी को और भी खास बना दिया है। अब सभी की नजरें 5 जुलाई 2026 पर टिकी हैं, जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देंगे।













Click it and Unblock the Notifications