रांची: सिस्टर-नन ने कबूला गुनाह, 50 हजार से 1 लाख में बेचे थे नवजात
रांची। झारखंड पुलिस ने कथित तौर पर बेचे गए 4 शिशुओं में 3 को बरामद कर लिया है। संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी की एक नन और सिस्टर ने कबूल कर लिया है कि उन्होंने 50, 000 हजार से 1.20 लाख में शिशुओं को बेचा था। झारखंड पुलिस के एसएसपी आशीष गुप्ता ने बताया कि नन और सिस्टर कोनसिलिया को हिरासत में ले लिया है। रांची पुलिस के सामने कबूल करते हुए सिस्टर कोनसिलिया ने कहा है कि उसने 50-50 हजार रुपयों में दो बच्चों को बेचा है, जबकि एक बच्चे को 1 लाख 20 हजार में बेचा था।

इस मामले में नन के कबूलनामे के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में संस्था की एक कर्मचारी सिस्टर कोनसिलिया यह कबूल करते हुए नजर आ रही हैं कि उसने बच्चे बेचे हैं, जबकि एक बच्चे को बिना पैसों के ही दे दिया था। सिस्टर कोनसिलिया ने वीडियो में यह भी कहा है कि बच्चा बेचने की बात उसने किसी को भी नहीं बताई थी और इस बारे में सिस्टर (हेड सिस्टर) को भी नहीं मालूम था। इस बारे में सिर्फ उन्हें और करिश्मा ही जानते थे।
वीडियो में सिस्टर बोल रही हैं कि करिश्मा (शिशु की मां) 19 मार्च 2018 को हमारे पास आई थीं। वह रो रही थीं और कह रही थीं उनके बच्चे की कोई मदद करने वाला नहीं है। कोनसिलिया वीडियो में आगे कहती हैं, 'मैंने अनिमा (मिशनरी की स्टाफर) से कहा कि करिश्मा को कुछ पैसे मिलेंगे। अनिमा ने पूरी डील कराई। उसने कैसे सबकुछ अरेंज कराया, मुझे नहीं पता। कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि एक कपल को शिशु दे दिया गया है। मुझे तो 1 लाख 20 हजार रुपए की डील के बारे में भी नहीं पता था, मुझे बस इतना पता था कि 90,000 रुपए में डील हुई है।
वहीं, अनिमा ने भी पुलिस को कबूलनामा भेजा है, जिसमें उसने लिखा है कि वह संस्था में पांच साल से काम कर रही थी और उसने सिस्टर कोनसिलिया के साथ मिलकर बच्चों को बेचा है। जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस ने बच्चों की बिक्री के मामले में मदर टेरेसा की संस्था मिशनरी ऑफ चैरिटीज की सिस्टर एवं कर्मचारी को पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है। नन ने अपने कबूलनामे में शिशु बेचे जाने के बाद पैसे के लेन-देन में गड़बड़ी की बात बताई है।
यह मामला तब खुला जब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा निवासी सौरभ अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडबल्यूसी) के पास शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें उनका बच्चा वापस नहीं दिया जा रहा है। इस बच्चे को उन्होंने 5 मई को 1.20 लाख में खरीदा था। नवजात को मिशनरीज की कर्मचारी अनिमा ने सिस्टर कोनसिलिया की मिलीभगत से अग्रवाल दंपती को बेच दिया था। उस वक्त नवजात चार दिन का ही था।
इधर, 30 जून को सीडबल्यूसी के सदस्यों ने संस्था का दौरा किया था, इससे डरकर अनिमा ने उसी दिन अग्रवाल दंपति को फोन कर कहा कि बच्चे को अदालत में पेश करना है, उसे लेकर रांची आ जाइए। अनिमा के कहने पर कपल ने बच्चा लौटाया, लेकिन बाद में बच्चा उन्हें वापस नहीं मिला तो इस कहानी सारी परतें खुलती चली गईं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications