मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, दिल्ली में बदल सकता मौसम
नई दिल्लीः पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम बदल रहा है। तापमान बढ़ने से दिल्ली से लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन उत्तर भारत के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिसका असर दिल्ली के मौसम पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों के लिए भारी बर्फबारी की चेतावनी बताई है। अगर ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी होती है तो इसका असर नीचे के इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
भले ही दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड ने राहत दी है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में अब भी सर्दी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी होने से ठंड के फिर लौटने की संभावना जताई है।
शनिवार को दिल्ली का मौसम साफ था वहीं शुक्रवार को दिल्ली वासियों की नींद एक सर्द सुबह के साथ ही खुली थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमानन 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान इस सीजन के अपने समय के हिसाब से सामान्य था। शुक्रवार सुबह दृश्यता 200 मीटर और मौसम में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली के अलावा अगर पंजाब के मौसम की बात की जाए तो अमृतसर में 3.8 डिग्री नोट किया गया। लुधियाना में 4.2 और पटियाला में 5.7 डिग्री नोट किया गया।
गौरतलब है कि शीत लहर और कोहरे के साथ जनवरी में एंट्री कर चुकी ठंड के तेवर इसी महीने में नरम पड़ गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। दिल्ली में पिछले आठ सालों में गुरुवार को जनवरी का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। सीजन के औसत के हिसाब से यह 8 अंक ऊपर था। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा।
यह भी पढ़ें-दिल्ली एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, शनिवार को निकली खिलखिलाती धूप












Click it and Unblock the Notifications