दिल्ली एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, शनिवार को निकली खिलखिलाती धूप

देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर का मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कंपकंपाती ठंड और कोहरे की मार के बीच शनिवार की सुबह खिलखिलाती धूप के साथ हुई।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर का मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कंपकंपाती ठंड और कोहरे की मार के बीच शनिवार की सुबह खिलखिलाती धूप के साथ हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री नोट किया गया, जो सीजन के औसत से एक डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह हल्की धुंध के साथ दिन में आसमान बना साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके अलावा दृश्यता 400 मीटर तक रहेगी। सुबह 8:30 बजे मौसम में 95 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई।

कोहरे ने रोक रखी है रफ्तार

कोहरे ने रोक रखी है रफ्तार

आपको बता दें कि गहरी धुंध ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा है, जिसके कारण दिल्ली की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई फ्लाइट्स और कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देर से चल रही हैं। शनिवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते दिल्ली आने-जाने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया। वहीं 3 ट्रेनों का समय भी बदला गया। धुंध के कारण 35 ट्रेनें लेट चल रही हैं। कोहरे का असर सबसे ज्यादा ट्रेन और हवाई यातायात पर पड़ रहा है।

शुक्रवार को क्या था मौसम का हाल

शुक्रवार को क्या था मौसम का हाल

हालांकि शुक्रवार को दिल्ली वासियों की नींद एक सर्द सुबह के साथ ही खुली थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमानन 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान इस सीजन के अपने समय के हिसाब से सामान्य था। शुक्रवार सुबह दृश्यता 200 मीटर और मौसम में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

गुरुवार जनवरी का सबसे गर्म दिन

गुरुवार जनवरी का सबसे गर्म दिन

गौरतलब है कि शीत लहर और कोहरे के साथ जनवरी में एंट्री कर चुकी ठंड के तेवर इसी महीने में नरम पड़ गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। दिल्ली में पिछले आठ सालों में गुरुवार को जनवरी का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। सीजन के औसत के हिसाब से यह 8 अंक ऊपर था। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+