'नहीं पता कि अतुल का बेटा कहां है', पत्नी निकिता के चाचा दो तरह की रहे हैं बात, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Atul Subhash case (Nikita Singhania): बेंगलुरु के तकनीकी विशेषज्ञ अतुल सुभाष की मौत के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि उनका और निकिता सिंघानिया का चार साल का बेटा व्योम कहां है? अतुल सुभाष ने अपने वीडियो में कहा था कि उनका बेटा उनकी पत्नी के साथ रहता है। लेकिन अब उनका बेटा कहां हैं? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
इसी बीच निकिता सिंघानिया के चाचा सुशील सिंघानिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस वीडियो में चाचा सुशील को ये कहते हुए सुने जा सकता है कि 'मुझे नहीं पता है कि अतुल सुभाष का बेटा कहां है। मैं 70 साल का आदमी हूं...मुझे उसके बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

बता दें कि अतुल सुभाष ने अपनी आत्महत्या के लिए पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील को जिम्मेदार ठहराया है।
अतुल सुभाष के बेटे व्योम को लेकर निकिता के चाचा ने क्या कहा?
कहा जा रहा है कि सुशील सिंघानिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुशील का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चाचा सुशील कह रहे हैं कि उनके पास निकिता का बेटा व्योम नहीं है। ना ही उनकी मुलाकात चार महीने से निकिता से हुई है।
अतुल सुभाष के छोटे भाई विकास मोदी 09 दिसंबर को निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और ताऊ सुशील सिंघानिया पर मुकदमा दर्ज कराया था। जमानत के लिए चारों आरोपियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी डाली थी। निकिता के चाचा सुशील ने जमानत अर्जी में दावा किया था कि अतुल-निकिता का बेटा व्योम उनके पास रहता है। वही उसकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वह हृदय रोगी हैं।
इसी आधार पर उन्हें हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। उसके बाद कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया को बयान देते हुए चाचा सुशील ने कहा,
''वह निकिता के चाचा जरूर हैं लेकिन निकिता का बेटा कहां है, कैसा है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो लोग दूसरे घर में रहते हैं। निकिता दिल्ली के आसपास रहती है। बच्चा अपने मा-पिता के पास होगा...मेरे पास नहीं है।''
चाचा सुशील ने यह भी कहा, ''यह घटना अचानक घटी है। निकिता अपने बच्चे मेरे पास क्यों छोड़ेगी। मैं तो 70 साल का बुजुर्ग हूं। मुझे बीमारी भी है। मुझ पर निराधर आरोप लग रहे हैं, जो कि एकदम गलत है। मां अपना बच्चा अपने पास ही रखती है। मेरा इस पूर मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है।''
इस पूरे मामले पर अतुल के अधिवक्ता अवधेश तिवारी ने कहा है कि अगर सच में ऐसा है तो, इसके खिलाफ झूठी अर्जी देकर जमानत लेने के मामले में हाईकोर्ट कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में इनकी जमानत अर्जी खारिज की जा सकती है।
अतुल सुभाष का परिवार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
दूसरी ओर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अंजू ने अपने चार वर्षीय पोते की कस्टडी के लिए मामला दायर किया है। अतुल सुभाष के माता-पिता का कहना है कि वह अपने पोते को लेकर काफी चिन्तित हैं। अतुल के भाई ने कहा कि बच्चे का कोई ट्रेस नहीं मिल रहा है। हमने बच्चे की कस्टडी सुरक्षित करने के लिए याचिका दायर की है।












Click it and Unblock the Notifications