अतुल सुभाष केस में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी निकिता का आरजे सिद्दीकी से जुड़ रहा नाम! क्या है संबंध?

Atul Subhash case (Nikita Singhania): बेंगलुरु के तकनीकी विशेषज्ञ अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। अतुल सुभाष ने अपनी आत्महत्या के लिए पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील को जिम्मेदार ठहराया है। निकिता सिंघानिया ने गिरफ्तारी के बाद अब अतुल सुभाष के उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान, निकिता ने दावों का खंडन करते हुए कहा कि असल में अतुल सुभाष ने ही उन्हें परेशान किया था। इस बीच अतुल सुभाष के मामले में निकिता के कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान भी सामने आए हैं, जिसमें अतुल और उनकी अलग रह रही पत्नी निकिता का नाम आरजे सिद्दीकी से जुड़ रहा है। ऐसे में निकिता का आरजे सिद्दीकी से क्या संबंध है? इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Atul Subhash case Nikita Singhania

अतुल और निकिता और आरजे सिद्दीकी...? क्या है कहानी?

अमर उजाला के मुताबिक निकिता ने भरण पोषण के मामले में परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में जो बयान दर्ज कराया था, उसमें आरजे सिद्दीकी का भी नाम है। बयान में निकिता ने कहा है कि अतुल उसे बच्चे के नाम पर कुछ खर्च हर महीने उसके बैंक खाते में भेजता था। ये बैंक अकाउंट लखनऊ में है। इसमें पता केयर ऑफ आरजे सिद्दीकी के नाम से दर्ज है।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर निकिता और आरजे सिद्दीकी क्या संबंध है? आरजे सिद्दीकी निकिता का कौन लगता है?

ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो उठाए जा रहे हैं। वहीं निकिता ने अपने बयान में ये भी कहा है कि अतुल के साथ उसकी शादी मर्जी से नहीं हुई थी। माता-पिता के दबाव बनाने की वजह से उसने 26 जून 2019 को अतुल से शादी की थी।

निकिता ने अपना जो बयान दर्ज करवाया है, उसमें न तो उसका और न ही अतुल का लखनऊ से कोई लेना-देना है। निकिता जहां जौनपुर की रहने वाली है और अतुल बिहार के समस्तीपुर का निवासी था। शादी के बाद अतुल निकिता के साथ बंगलूरू शिफ्ट हो गई, जबकि अतुल पहले से वहां कार्यरत था।

Nikita Singhania News: निकिता ने लखनऊ में क्यों खुलवाया बैंक अकाउंट?

ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि आखिर निकिता के बैंक खाते में लखनऊ का एड्रेस क्यों है? ये भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर निकिता ने लखनऊ में बैंक अकाउंट क्यों खुलवाया है। निकिता ने भी जानकारी दी थी कि उसने अपने और अतुल के बेटे व्योम का जन्मदिन लखनऊ में मनाया था, जिसका पूरा खर्चा अतुल ने भेजा था। हालांकि निकिता ने अपने बयान में आरजे सिद्दीकी कौन हैं और उसका नाम बतौर केयर टेकर बैंक खाते में क्यों है? इसपर जवाब नहीं दिया है। ऐसे में ये तमाम सवाल अभ भी सवाल ही हैं...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+