'मर्जी से नहीं हुई शादी', अतुल की पत्नी निकिता ने खोले कई राज, दूसरे साइड की कहानी जान सोच में पड़ जाएंगे आप

Atul Subhash Case:: बेंगलुरु के टेकी अतुल सुभाष के आत्महत्या ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। अतुल सुभाष ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन ये सिर्फ एक साइड की स्टोरी है अब निकिता सिंघानिया के साइड की भी कहानी सामने आई है।

अतुल सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया, जिन्हें कई दिनों तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया था। निकिता सिंघानिया ने पति अतुल सुभाष के उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान निकिता ने दावा किया कि अतुल ने ही उसे परेशान किया था। निकिता ने यह भी कहा कि अतुल से उसकी शादी मर्जी से नहीं हुई थी।

Atul Subhash Case

Atul Subhash Case: निकिता सिंघानिया बोलीं- अतुल सुभाष से शादी दवाब में हुई थी

परिवार न्यायालय में दर्ज बयान में निकिता ने कहा है कि अतुल सुभाष और उनकी शादी 26 जून 2019 को वाराणसी के होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में हुई थी। लेकिन ये शादी उनकी मर्जी से नहीं हुई थी। निकिता ने कहा कि वह अतुल से शादी करके खुश नहीं थी।

निकिता ने कहा, ''मेरी और अतुल सुभाष की शादी, माता-पिता के दबाव में हुई है। पिता की बीमारी का दबाव बनाते हुए मुझे शादी के लिए मजबूर किया गया था। मैंने ये बात शादी के बाद अतुल को भी बता दी थी। मुझे मेरे ससुराल में परेशान किया गया था।''

Nikita Singhania case: निकिता बोलीं- मेरी मां ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी

निकिता सिंघानिया ने अपने बयान में ये तक कह दिया है कि उसकी मां निशा ही उन्हें ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी। निकिता ने कहा, ''मेरी मां निशा सिंघानिया शादी के बाद मुझे दिनभर में चार से पांच बार फोन करती थी और ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थीं।''

निकिता सिंघानिया ने यह भी बताया कि शादी के पहले से ही उसके पिता को हृदय की बीमारी थी, जिसका इलाज पिछले 10 सालों से एम्स में चल रहा था।

निकिता सिंघानिया बोलीं- मैं अतुल से 3 साल से अलग रह रही हैं

अतुल सुभाष बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। वहीं निकिता सिंघानिया उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थीं। निकिता सिंघानिया ने बताया कि वह अपने पूर्व पति अतुल से करीब तीन साल से अलग रह रही थीं।

उन्होंने तर्क दिया कि अगर उन्होंने पैसों के लिए उन्हें परेशान किया होता तो वह उनसे दूर नहीं रहतीं। बेंगलुरु पुलिस ने हाल ही में गुरुग्राम से निकिता सिंघानिया को गिरफ्तार किया। निकिता की मां निशा और भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को बेंगलुरु लाया गया और अदालत में पेश किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+