Assembly Elections Result 2026 LIVE: 'अराजक शासक का यही हश्र होता है', ममता बनर्जी की हार पर बोले अमित शाह
Assembly Elections Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी भी जारी है, पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है जिसकी वजह से 15 साल से चल रहा ममता राज का वहां खात्मा हो गया है जबकि असम में बीजेपी ने शानदार जीत अर्जित की है और वो लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है जबकि तमिलनाडु में बड़ा खेला हुआ है, यहां डीएमके को मुंह की खानी पड़ी है और अभिनेता विजय की नई पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) बड़ी जीत हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

भवानीपुर में हार के बाद अमित शाह का तीखा ट्वीट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में 15,105 वोटों के अंतर से हरा दिया है। ममता बनर्जी की हार पर गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि, भवानीपुर की जनता को नमन। उनके जनादेश ने साफ कर दिया है कि एक अराजक शासक का क्या हश्र होता है।
Hats off to the people of Bhabanipur.
Their mandate has made it clear what fate awaits an anarchic ruler.
ভবানীপুরের মানুষকে কুর্নিশ।
— Amit Shah (@AmitShah) May 4, 2026
তাদের রায় স্পষ্ট করে দিয়েছে, একজন অরাজক শাসকের ভবিষ্যৎ কী হতে চলেছে।
जीत जनता और पीएम मोदी को समर्पित- आरजी कर पीड़िता की मां
पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विजयी उम्मीदवार और आरजी कर पीड़िता की माँ, रत्ना देबनाथ ने अपनी जीत पर कहा: "यह जीत पानीहाटी और पूरे बंगाल की जनता की जीत है। मैं इस सफलता को प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित करती हूं। पानीहाटी के लोगों के सहयोग से ही मैं उन्हें 'घोष परिवार' के कुशासन से मुक्त करा पाई हूं। मैं इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करती हूं, यह मेरे अकेले के बस की बात नहीं थी।"
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: BJP's winning candidate from Panihati Assembly Constituency, Mother of RG Kar Medical College rape and murder victim and BJP leader Ratna Debnath says, "This victory is the victory of the people of Panihati, of the entire Bengal. I… pic.twitter.com/cnwDKmIbVB
— ANI (@ANI) May 4, 2026
खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि, 'बंगाल की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के कायाकल्प के लिए पांच साल का समय मांगा था, और लोगों ने उन पर अपना भरोसा जताया है... सालों तक ममता बनर्जी केवल आरोपों पर टिकी रहीं और इस वजह से बंगाल पिछड़ता गया। अब जनता काम चाहती है, दोषारोपण नहीं'
पीएम मोदी पर बंगाल के लोगों को भरोसा- दिलीप घोष
हम लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं-स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने ट्वीट किया, 'हम लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। जीतने वालों को बधाई! पिछले पाँच वर्षों में, हमने कई योजनाएँ शुरू कीं और तमिलनाडु के लोगों को सुशासन प्रदान किया। हमने हर तरह से राज्य को ऊपर उठाने के लिए काम किया। चुनाव में, हमने अपनी उपलब्धियों को सामने रखकर वोट माँगे। हमने लोगों के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए समर्थन माँगते हुए प्रचार किया। मैं तमिलनाडु के उन सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले 'सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस' के समर्थन में वोट दिया। मैंने न केवल उन लोगों के लिए शासन किया, जिन्होंने वोट दिया, बल्कि उन लोगों के लिए भी, जो वोट नहीं दे सके या जिन्होंने वोट नहीं दिया। मैं सभी लोगों के प्रति ईमानदार रहा हूँ और अपनी अंतरात्मा के अनुसार काम किया है। मैंने अपनी सीमाओं से बढ़कर काम किया। हमारे नेता 'कलाईनार' के उन सभी प्यारे कार्यकर्ताओं और भाइयों का मेरा तहे दिल से धन्यवाद, जो मेरे साथ खड़े रहे और काम किया। हमारे सहयोगी आंदोलनों के नेताओं, प्रशासकों और कार्यकर्ताओं का भी मेरा धन्यवाद, जो हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में, मैंने बड़ी जीत के साथ-साथ हार भी देखी है। मेरे लिए, केवल जीत या हार से कहीं ज़्यादा आदर्श और सिद्धांत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, DMK की राजनीतिक यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। अब तक एक जिम्मेदार सत्ताधारी दल के रूप में सेवा करने के बाद, DMK अब एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में काम करेगी।'
हम असम में तीसरी बार आ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में सरकार बना रहे हैं... PM मोदी ने BJP के सभी कार्यकर्ताओं को इसका श्रेय दिया है। मैं उन्हें बधाई देता हूँ... PM मोदी के बयान हमें प्रोत्साहित कर रहे हैं... ममता बनर्जी को उनके कर्मों की सज़ा मिल गई है- मनोज तिवारी
ममता बनर्जी को उनके कर्मों की सज़ा मिल गई है- मनोज तिवारी
पिछले साल 14 नवंबर को, जब बिहार चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे, तब मैंने इसी जगह से, BJP मुख्यालय से आप सभी से कहा था कि गंगा बिहार से आगे बढ़कर गंगासागर तक बहती है। और आज, बंगाल में मिली जीत के साथ, गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल खिल गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज, गंगा के किनारे बसे इन राज्यों में BJP और NDA सत्ता में हैं-पीएम मोदी
PM Modi Speech LIVE: गंगा के किनारे बसे राज्यों में अब NDA की सरकार-पीएम मोदी
"2013 में, जब BJP ने मुझे अपना PM उम्मीदवार बनाया, और जब मैं अपना नामांकन दाखिल करने काशी गया और पत्रकारों से घिरा हुआ था, तो मेरे दिल से स्वाभाविक रूप से एक आवाज़ निकली। मैंने कहा, 'मैं यहाँ अपनी मर्ज़ी से नहीं आया हूँ, न ही मुझे किसी ने भेजा है। माँ गंगा ने मुझे बुलाया है'... गंगा के साथ-साथ, हमें ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद मिला है। माँ कामाख्या ने भी हमें आशीर्वाद दिया है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार BJP और NDA पर अपना भरोसा जताया है—यह एक 'हैट-ट्रिक' है।"
PM Modi Speech LIVE: मां कामाख्या ने भी हमें आशीर्वाद दिया है- पीएम मोदी
Assembly Elections Result 2026 LIVE: उपचुनावों के नतीजे भी बहुत उत्साहजनक रहे-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "आज विभिन्न उपचुनावों के नतीजे भी बहुत उत्साहजनक रहे। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए उपचुनावों में हमारे उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिला और उन्होंने इन राज्यों में भी जीत हासिल की। NDA नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी शानदार जीत दर्ज की..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर, मैं हर BJP कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूँ। आज का दिन कई मायनों में खास है। यह देश के उज्ज्वल भविष्य की घोषणा का दिन है। यह भरोसे का दिन है। भारत के महान लोकतंत्र पर भरोसे का दिन। काम करने की राजनीति पर भरोसे का दिन... 'एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पर भरोसे का दिन, गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही खिला हुआ है।'
PM Modi Speech LIVE: गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही खिला है-PM मोदी
आज का दिन ऐतिहासिक है-पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में BJP के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "आज का दिन ऐतिहासिक है। यह अभूतपूर्व है। जब वर्षों की मेहनत सफलता में बदलती है, तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखाई देती है, वही खुशी आज मैं पूरे देश में BJP कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूँ।"
"भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ शुरू हुआ पीएम का संबोधन
176 पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में रुझानों और नतीजों में BJP के दबदबे के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP मुख्यालय में अपना संबोधन "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ शुरू किया।
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi begins his address at the BJP HQ saying, "Bharat Mata Ki Jai," as BJP dominates the trends and results in West Bengal and Assam Assembly Elections. pic.twitter.com/yRso4h9mPX
— ANI (@ANI) May 4, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया।
बीजेपी मुख्यालय पहुंचें PM मोदी
TVK प्रमुख विजय ने चेन्नई में अपने माता-पिता के घर के बाहर मौजूद भीड़ का अभिवादन किया। उनकी पार्टी ने तमिलनाडु चुनावों में सबसे बड़ी बढ़त हासिल की है।
TVK प्रमुख विजय ने जनका का आभार व्यक्त किया
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे
Top Fight - दिन्हाटा
अजय रॉय
(भाजपा)
Won
उदयन गुहा
(एआईटीसी)
Lost
Assembly Elections Result 2026 LIVE: हमें पूरा भरोसा है कि हम आगे बढ़ेंगे-शशि थरूर
लोगों का जनादेश साफ तौर पर UDF के पक्ष में रहा है। यह बदलाव के लिए मिला जनादेश है, जिसमें 10 साल के कुशासन के बाद मौजूदा सरकार को साफ तौर पर नकार दिया गया है। साथ ही, लोगों ने BJP को तीन सीटें दी हैं... शासन-प्रशासन पर उनका बहुत कम असर पड़ेगा, और सच कहूँ तो हमें पूरा भरोसा है कि हम आगे बढ़ेंगे, क्योंकि केरल के लोग चाहते हैं कि हम यहाँ असली बदलाव लाएं-कांग्रेस सांसद शशि थरूर
थोड़ी देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
PM Modi Speech: थोड़ी देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, जीत के जश्न में जुटे नेता और कार्यकर्ता












Click it and Unblock the Notifications