West Bengal Election Result LIVE: बंगाल में BJP 203+ सीटों के साथ प्रचंड बहुमत! दीदी गेम से OUT, हर अपडेट

West Bengal Assembly Elections Result 2026 LIVE UPDATE: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। जबकि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है। शुरुआती रुझानों में मुकाबला बेहद कांटे का दिख रहा है। भाजपा करीब 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 27 सीटें जीत गई है। वहीं टीएमसी लगभग 84 सीटों पर आगे चल रही है। सबसे ज्यादा नजर भवानीपुर सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) शुरुआती राउंड में आगे बताई जा रही हैं, जबकि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पीछे हैं। राज्य में पिछले 15 सालों से टीएमसी की सरकार है। किस पार्टी को बढ़त मिल रही है, कौन पीछे है और दिग्गज उम्मीदवारों का क्या हाल है, पल-पल का हाल वनइंडिया हिंदी पर देखिए।

West Bengal Assembly Elections Result 2026 Live

अपडेट बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026

  • भाजपा 203 सीट और टीएमसी 84 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। (5 बजकर 56 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
West Bengal Assembly Elections Result 2026 Live
  • भाजपा 199 सीट और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। (5 बजकर 19 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
  • भाजपा 194 सीट और टीएमसी 93 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। (3 बजकर 13 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
  • भाजपा 189 सीट और टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है। (1 बजकर 16 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
West Bengal Assembly Elections Result 2026 Live
  • टीएमसी 174 सीट और भाजपा 102 सीटों पर आगे चल रही है। (10 बजकर 52 मिनट)
  • टीएमसी 108 सीट और भाजपा 117 सीटों पर आगे चल रही है। (8 बजकर 57 मिनट)
  • शुरुआती रुझानों में टीएमसी 106 सीट और भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है। ये पोस्टल बैलट के रुझान हैं। (8 बजकर 37 मिनट)

कहां देखें लाइव रिजल्ट?

मतगणना के दौरान चुनाव आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट पर सीटवार आंकड़े लगातार अपडेट होते रहेंगे। यहां हर राउंड की गिनती के बाद उम्मीदवारों की बढ़त और वोटों का अंतर देखा जा सकता है।

इसके अलावा कई बड़े समाचार प्लेटफॉर्म लाइव कवरेज, सीट टैली और राजनीतिक विश्लेषण के साथ पूरे दिन अपडेट देंगे। टीवी चैनल, डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर भी लाइव ट्रेंड्स और रुझानों की लगातार जानकारी मिलती रहेगी। आप वनइंडिया हिंदी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी बंगाल चुनाव के नतीजों को लाइव देख सकते हैं।

Bengal Falta Repoll: TMC की BJP को खुली चुनौती! 'पूरा दम लगा लो’, बंगाल की इस सीट पर क्यों बढ़ा सियासी तापमान?
Bengal Falta Repoll: TMC की BJP को खुली चुनौती! 'पूरा दम लगा लो’, बंगाल की इस सीट पर क्यों बढ़ा सियासी तापमान?

इन 10 हाई-प्रोफाइल सीटों पर टिकी हैं सबकी नजरें (10 High-Profile Seats in West Bengal to Watch)

बंगाल चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जहां का मुकाबला पूरे राज्य का मिजाज तय करता है। यहां के उम्मीदवारों और समीकरणों ने इस चुनाव को और भी रोमांचक बना दिया है।

West Bengal Assembly Elections Result 2026 Live

भवानीपुर (Bhabanipur): सबसे हॉट सीट। यहां से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (TMC) मैदान में हैं, जिन्हें टक्कर दे रहे हैं भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी।

नंदीग्राम (Nandigram): 2021 की जंग का मैदान। इस बार सुवेंदु अधिकारी (BJP) के सामने टीएमसी के पवित्र कार हैं।

डायमंड हार्बर (Diamond Harbour): टीएमसी का अभेद्य किला माना जाता है। यहां मुकाबला टीएमसी के गौतम भट्टाचार्य और भाजपा के दीपक कुमार हलदर के बीच है।

पानीहाटी (Panihati): यहां टीएमसी के तीर्थंकर घोष और भाजपा की रत्ना देबनाथ आमने-सामने हैं।

खड़गपुर सदर (Kharagpur Sadar): भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष यहां से किस्मत आजमा रहे हैं, उनके सामने टीएमसी के प्रदीप सरकार हैं।

हिंगलगंज (Hingalganj): संदेशखाली आंदोलनों का प्रमुख चेहरा रहीं रेखा पात्रा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, उनके सामने टीएमसी के आनंद सरकार हैं।

डोमकल (Domkal): पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला माकपा के मुस्तफिजुर रहमान से है।

बहरामपुर (Baharampur): कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी यहां से मैदान में हैं, उनके सामने भाजपा के सुब्रत मैत्रा हैं।

समसेरगंज (Samserganj): यहां टीएमसी के नूर आलम, भाजपा के सस्ति चरण घोष और कांग्रेस के मो नजमे आलम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port): टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, उनके सामने भाजपा के राकेश सिंह हैं।

Bengal Election Result: 293 सीटों पर आएगा फैसला, लेकिन बंगाल की इस एक सीट पर क्यों नहीं चुना जाएगा विधायक?
Bengal Election Result: 293 सीटों पर आएगा फैसला, लेकिन बंगाल की इस एक सीट पर क्यों नहीं चुना जाएगा विधायक?

चुनाव में अब तक क्या हुआ?

वोटर लिस्ट में बदलाव का विवाद (Revision of Electoral Rolls Controversy): चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में किया गया 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' इस चुनाव का एक बड़ा मुद्दा रहा। इस प्रक्रिया के तहत करीब 90 लाख नाम हटाए गए। चुनाव आयोग ने इसे डुप्लीकेट और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के लिए जरूरी बताया, लेकिन टीएमसी ने आरोप लगाया कि इससे उसके समर्थक प्रभावित हुए। वहीं, भाजपा ने इस कदम का समर्थन किया।

ऐतिहासिक मतदान प्रतिशत (Historic Voter Participation): दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में हुए मतदान में 6.8 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने हिस्सा लिया। वोटर लिस्ट में कटौती के बावजूद मतदान का प्रतिशत काफी ऊँचा रहा, जो जनता के उत्साह और बदलाव की चाहत को दर्शाता है।

मतदान खत्म होने के बाद से ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर नजर बनाए हुए हैं। कई जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मतगणना केंद्रों पर पुलिस और केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। कुछ इलाकों में तनाव की खबरें भी सामने आई हैं, इसलिए प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह नियंत्रित माहौल में कराने की तैयारी की है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन मुस्तैद है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती है और मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। छिटपुट तनाव की खबरों के बीच, सभी दल कल के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या 'दीदी' का जादू चलेगा या 'परिवर्तन' की लहर आएगी, इसकी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+