Mumbai Satta Bazar: किसका होगा बंगाल? फलोदी के बाद मुंबई सट्टा बाजार ने की ये भविष्यवाणी

Mumbai Satta Bazar: आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे सामने आने वाले हैं। सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई हैं, मोदी बनाम ममता ये लड़ाई इस वक्त सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कई एग्जिट पोलों में बंगाल में तख्ता पलट के संकेत मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में सट्टा बाजार भी एक्टिव हो गया है और वहां से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, फलोदी के बाद मुंबई के सट्टा बाजार ने भी कह दिया है कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बन रही है।

Mumbai Satta Bazar

सट्टा बाजार के ताजा हाल के मुताबिक इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 175-185 सीटें मिल सकती हैं जबकि ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी की झोली में 127-132 सीटें आती दिख रही हैं। अगर ये अनुमान सही साबित होता है, तो यह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक जीत होगी, क्योंकि बंगाल में पार्टी पहले कभी सत्ता में नहीं आई है। आपको बता दें कि राज्य की कुल 294 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 148 है।

क्या पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल? मुंबई सट्टा बाजार ने किया बड़ा दावा

अन्य दलों की बात करें तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट को सिंगल डिजिट में सिमटता हुआ दिखाया जा रहा है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और टीएमसी के बीच ही है। दिलचस्प बात यह है कि सट्टा बाजार में इस बार ममता बनर्जी से ज्यादा भरोसा सुवेंदु अधिकारी पर जताया जा रहा है।

कई बार गसत भी साबित होते हैं सट्टा बाजार का अनुमान

हालांकि, विशेषज्ञ लगातार यह चेतावनी देते रहे हैं कि सट्टा बाजार के अनुमान कई बार गलत भी साबित होते हैं। चुनावी नतीजे मतदाताओं के फैसले पर निर्भर करते हैं, और आखिरी समय में माहौल बदल भी सकता है। इसलिए इन आंकड़ों को अंतिम परिणाम नहीं, बल्कि एक ट्रेंड के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अब सबकी नजरें मतगणना के दिन पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि सट्टा बाजार के अनुमान सही साबित होते हैं या फिर जनता का फैसला कुछ और कहानी लिखता है।

पश्चिम बंगाल के लिए क्या कहा है फलोदी सट्टा बाजार ने?

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि इस बार के चुनाव में BJP को 146-149 सीटें और TMC को 140-143 सीटें मिलती दिख रही हैं, यानी कि यहां मुकाबला बिल्कुल 'नेक टू नेक' है, जिसमें भाजपा फिलहाल ममता बनर्जी पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

मुंबई का सट्टा बाजार कैसे काम करता है?

मुंबई का सट्टा बाजार चुनावों के दौरान हमेशा चर्चा में रहता है, क्योंकि यहां लगाए जाने वाले दांव राजनीतिक माहौल का एक अनौपचारिक संकेत माने जाते हैं। सट्टा बाजार को एक इंडिकेटर (संकेत) के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इसे अंतिम सच्चाई मानना गलत होगा।

कब सही साबित हुआ मुंबई का सट्टा बाजार?

  • 2014 लोकसभा चुनाव: सट्टा बाजार ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है,जो सही साबित हुआ।
  • 2019 लोकसभा चुनाव: यहां भी बाजार ने बीजेपी की मजबूत वापसी का अनुमान लगाया था। जो सही रहा।

कब गलत साबित हुआ मुंबई का सट्टा बाजार?

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015: कई जगहों पर मुकाबला कड़ा बताया गया, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भारी जीत दर्ज की।
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2015: सट्टा बाजार के कई अनुमान महागठबंधन की जीत को लेकर स्पष्ट नहीं थे।
यह पढ़ें: Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बदला सट्टा बाजार का मिजाज! बंगाल में किसकी बन रही सरकार?
यह पढ़ें: Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बदला सट्टा बाजार का मिजाज! बंगाल में किसकी बन रही सरकार?
यह पढ़ें: West Bengal Elections 2026: फालता में 21 मई को फिर वोटिंग, EC ने क्यों लिया फैसला?
यह पढ़ें: West Bengal Elections 2026: फालता में 21 मई को फिर वोटिंग, EC ने क्यों लिया फैसला?

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ सूचना मात्र है, वनइंडिया हिंदी सट्टा बाजारी को किसी भी तरह का प्रोत्साहन नहीं देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+