असम में तालिबान के समर्थन में फेसबुक पोस्ट लिखने पर 14 लोग गिरफ्तार
असम पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कथित तौर पर तालिबान समर्थक पोस्ट करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिसपुर, 21 अगस्त। असम पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कथित तौर पर तालिबान समर्थक पोस्ट करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस के विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि पुलिस ने तालिबान गतिविधियों के संबंध में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों को दरांग, कामरूप (आर), कछार, बारपेटा, धुबरी, हैलाकांडी, दक्षिण सालमारा, होजई, गोलपारा और करीमगंज जिलों से गिरफ्तार किया गया है।

Recommended Video
गिरफ्तार लोगों की पहचान मौलाना फजुल करीम (49), अबू बकर सिद्दीकी उर्फ अफगा खान अविलेख (55), सैदुल हक (29), जावेद मजूमदार, मोजिदुल इस्लाम (25), फारुक हुसैन खान (32), सैयद अहमद (27), अरमान हुसैन (25), नदीम अख्तर (23), खांडकर नूर अलोम, मौलाना यासीन खान (26) मौलाना बसीरुद्दीन लस्कर (65), मुजीब उद्दीन और मुर्तुजा हुसैन खान के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: J&K: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले श्रीनगर में CRPF के काफिले पर ग्रेनेड से हमला, जवान घायल
गिरफ्तार किए गए लोगों ने कथित तौर पर फेसबुक पर तालिबान समर्थक पोस्ट किए और अफगानिस्तान के ताजा हाल पर कमेंट किए। इन कमेंटों को विभिन्न फेसबुक यूजर्स ने साझा किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने काबुल पर कब्जा करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर तालिबान प्रशासन की प्रशंसा की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारियां शुक्रवार रात से की गई हैं और उन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए लोगों को ऐसी पोस्ट को लाइक या शेयर करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसी पोस्ट को लेकर अत्यंत सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications