J&K: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले श्रीनगर में CRPF के काफिले पर ग्रेनेड से हमला, जवान घायल
श्रीनगर, 14 अगस्त। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को मद्देनजर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं, कई जगह सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच श्रीनगर के सनत नगर में ग्रेनेड से धमाके की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हमला आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर किया गया है, इस हादसे में एक जवान के घायल होने की भी खबर है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते दो दिनों में यह तीसरा ग्रेनेड हमला है।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के पहले घाटी में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई हैं, हालांकि हमारे सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सभी मनसूबे को नाकाम कर दिया है। शनिवार को सीआरपीएफ की तरफ से हमले की सूचना देते हुए एक अधिकारी ने बताया, 'श्रीनगर जिले के सनत नगर इलाके में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने के बाद आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।' रिपोर्ट के मुताबिक घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान : बांसवाड़ा के कई गांवों में कुत्ते का आतंक, 15 से ज्यादा लोगों को काटा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल
जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार
बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और 4 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया। ये आतंकवादी ड्रोन से गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। गिरफ़्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी 15 अगस्त से पहले जम्मू में वाहन में आईईडी लगाने और देश के अन्य हिस्सों में महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी करने की योजना बना रहे थे। जम्मू पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications