असम: BTC चुनाव नतीजों से पीएम मोदी गदगद, ट्वीट कर BJP और यूपीपीएल को दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के चुनाव परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दल यूपीपीएल को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'एनडीए पूर्वोत्तर के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। मैं हमारे सहयोगी यूपीपीएल और भाजपा असम को असम बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए बधाई देता हूं।'

Recommended Video
असम में हुए बीटीसी चुनाव के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी के प्रदर्शन से पार्टी के दिग्गज नेता गदहद हैं। रविवार को चुनाव नतीजे आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपीपीएल और भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने नतीजों पर खुशी जाहित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों ने पीएम मोदी के विकसित नॉर्थ ईस्ट के संकल्प पर भरोसा जताया है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के कार्यभार संभालने के बाद अमित शाह ने असम अकॉर्ड पर हस्ताक्षर किया था।
यह भी पढ़ें: असम में बजरंग दल की हिंदुओं को धमकी- क्रिसमस पर गए चर्च तो होगी पिटाई
बता दें कि असम विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जाने वाले बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) चुनाव परिणाम में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 17 सीटें मिली हैं। वहीं यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नौ सीटों पर और कांग्रेस ने एक पर जीत हासिल की। 40 सीटों के लिए हुए चुनावों में बीपीएफ लीडिंग पार्टी बनी है, लेकिन किसी भी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार नहीं किया। ऐसी संभावना है कि बीजेपी और यूपीपीएल के बीच गठबंधन हो सकता है। बीटीसी चुनाव पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि एनडीए ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद चुनावों में बहुमत हासिल किया। हमारे सहयोगी यूपीपीएल, सीएम सोनोवाल समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।












Click it and Unblock the Notifications