Assam Opinion Poll 2026: भाजपा VS कांग्रेस, असम में किसकी सरकार? क्या कहता है सर्वे?
Assam Opinion Poll 2026: असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा, जिसके लिए सभी राजनेताओं ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। हर किसी के मन में ये सवाल चल रहा है कि असम में किसकी सरकार बनेगी? तो वहीं इस बारे में मैट्रिज ने सर्वे ने किया है, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।
Matrize के मुताबिक असम में BJP+ को इस विधानसभा चुनाव में 92-102 सीटें मिल रही हैं, तो वहीं कांग्रेस+ को 22-32 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा जबकि अन्य के खाते में 4-7 सीटें आती दिख रही हैं। सर्वे के मुताबिक असम में कमल की वापसी हो रही है।

असम विधानसभा चुनाव 2026: किसको-कितनी सीटें?
- BJP+: 92-102 सीटें
- Congress+: 22-32 सीटें
- अन्य: 4-7 सीटें
वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी प्लस को 46% वोट मिलते दिख रहे हैं तो वहीं कांग्रेस प्लस को 36% सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं अन्य की झोली में 18 प्रतिशत वोट आ रहे हैं।
Matrize Survey: वोट शेयर में बढ़त (मैट्रिज़)
- BJP+: 46%
- Congress+: 36%
- अन्य: 18%
वोट शेयर के आंकड़े BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन की मजबूत बढ़त को दिखा रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन, अपनी अच्छी-खासी मौजूदगी बनाए रखने के बावजूद, काफ़ी बड़े अंतर से पीछे दिख रहा है। दूसरी पार्टियों का हिस्सा काफी कम है, कुल मिलाकर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।
क्या था असम विधानसभा चुनाव 2021 का परिणाम?
असम विधानसभा चुनाव 2021 तीन चरणों (27 मार्च से 6 अप्रैल तक) में चुनाव हुए थे जबकि परिणाम 2 मई को घोषित किए गए थे। असम की 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 31 मई 2021 को समाप्त हुआ था, इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखी थी, इसमें 60 सीटें अकेली बीजेपी की थीं।
Assam Polls 2026: असम में कब है चुनाव?
असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications