Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप?
Assam Elections 2026: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, सभी पार्टियों के नेतागण जमकर चुनाव प्रचाकर कर रहे हैं तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच सीएम सरमा के एक आरोप ने न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया तक पर बवाल मचा दिया है। जी हां हम यहां पर बात कर रहे हैं गुवाहाटी सेंट्रल सीट से असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार कुंकी चौधरी की, जो कि इस इलेक्शन में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं।
उनकी मां पर सीएम ने बीफ खाने और सोशल मीडिया पर इसका दिखावा करने का आरोप लगाया है। हालांकि 27 वर्षीय कुंकी चौधरी ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है और कहा है कि 'प्रसारित की जा रही सामग्री डीपफेक तकनीक से पैदा की गई है, इन वीडियो को संभवतः जनता में गलतफहमी पैदा करने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है, उन्होंने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई हैं।'

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुंकी की मां ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और बीफ खाने से जुड़ी पोस्ट साझा कीं, जिनसे 'सनातनी' समुदाय की भावनाएं आहत हुईं हैं।' तो वहीं शिकायत दर्ज कराने के बाद, कुंकी ने आरोप लगाया कि फर्जी वीडियो अपलोड करने वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ता सत्ताधारी भाजपा और मुख्यमंत्री सरमा के करीबी हैं।'

सत्ताधारी पक्ष दबाव में है:Kunki Choudhury
'मुझे समझ नहीं आता कि भाजपा मेरे खिलाफ इतना घटिया रवैया क्यों अपना रही है। मैं राजनीति में अभी नयी हूं और वे मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं, एक युवा उम्मीदवार को इस तरह निशाना बनाया जाना इस बात का संकेत है कि सत्ताधारी पक्ष दबाव में है।'
कौन हैं Kunki Choudhury ?
आपको बता दें कि 27 साल की कुंकी चौधरी मूल रूप से गुवाहटी की रहने वाली हैं, वो यहां कि मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा के विजय कुमार से है। उन्होंने लंदन विवि से परास्नातक किया है और इस वक्त असम में कई शिक्षा संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने व्यंग कसते हुए एक्स पर लिखा - 'माननीय सीएम जी को शुक्रिया, आपने मुझे घर-घर में लोकप्रिय कर दिया।'

Assam Polls 2026:चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे
फिलहाल अपनी उम्र और लुक दोनों की वजह से कुंकी चौधरी इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बनी हुई हैं। हालांकि उनके लिए मध्य निर्वाचन क्षेत्र से मुकाबला आसान नहीं है क्योंकि जिस पार्टी के टिकट पर वो यहां से चुनाव लड़ रही हैं उसने आज तक यहां पर जीत हासिल नहीं की है। देखते हैं कि इस बार यहां इतिहास बदलता है या नहीं? आपको बता दें कि चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications