जानिए असम में क्यों खिला कमल और कांग्रेस का पत्ता साफ?
नई दिल्ली। आज असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं था कि उसके हाथ से असम निकल जायेगा। लेकिन बीजेपी खेमा पूरी तरह से जीत को लेकर आश्वस्त थाा।
इस बारे में बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि इस बार असम में कमल खिलेगा क्योंकि वहां की जनता शांति और सुरक्षा चाहती है ना कि धर्म की लड़ाई।
असम इस समय बांग्लादेशियों की घुसपैठ से त्रस्त है, जिसे सुधारने का प्रयास तो दूर कांग्रेस ने इसे मजहबी दंग और खौफ का रंग दे दिया जिससे लोगों को सुरक्षा चाहिए इसी कारण उन्होंने बीजेपी पर भरोसा जताया है और हम वहां जीते हैं।













Click it and Unblock the Notifications