असम के कांग्रेस विधायक शशिकांत दास ने की सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात, राजनीतिक हलकों में बढ़ी सरगर्मी
असम के कांग्रेस विधायक शशिकांत दास ने आज (सोमवार) गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की।
दिसपुर, 20 दिसंबर। असम के कांग्रेस विधायक शशिकांत दास ने आज (सोमवार) गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने कहा कि दास ने भाजपा के साथ काम करने की उत्सुकता दिखाई है और उसी के लिए अपना समर्थन दिया है। सरमा ने कहा कि दास 'सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे' और अपने निर्वाचन क्षेत्र राहा के विकास के लिए काम करेंगे।

बता दें कि दास ने अभी तक कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दास से पहले 2 कांग्रेस विधायक - रूपज्योति कुर्मी और सुशांत बोरगोहेन कांग्रेस में अंदरूनी कलह का हवाला देते हुए भाजपा में शामिल हो गए। रूपज्योति कुर्मी पार्टी के भीतर वैचारिक मतभेद बढ़ने के बाद उभरती नाव में सवार हो गईं।
यह भी पढ़ें: Article 370 हटने के बाद J&K में घुसफैठ और आतंकी घटनाओं में आई कमी, सरकार ने दिए पूरे आंकड़े
कुर्मी ने आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में उम्मीद खो दी है और पार्टी युवा नेताओं को प्राथमिकता देने में हिचक रही है। इसी तरह अगस्त में असम के दो बार के विधायक सुशांत बोरगोहेन ने कांग्रेस में आंतरिक राजनीतिक माहौल को दोष देते हुए थौरा विधायक के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके एक महीने बाद ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक फणीधर तालुकदार ने असम विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।
बता दें कि कांग्रेस ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को रोकने के लिए एआईयूडीएफ, बीपीएफ, सीपीआई, सीपीआई (एम), बोडोलैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट (बीडीएफ) और अंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के साथ एक व्यापक गठबंधन बनाया था। जिसका नाम महाजोत गठबंधन रखा गया था।
बता दें कि शशिकांत दास भाजपा में शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। खबर ये है कि दास के विधानसभा क्षेत्र में जो विकास के काम हुए हैं उसको लेकर उन्होंने सीएम बिस्वा सरमा से मुलाकात की। हालांकि उनकी मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications