हिमंत बिस्वा ने शेयर की खाकी पैंट पहने नेहरू की तस्वीर, कांग्रेस से पूछा- इनकी भी जलाओगे
नई दिल्ली, 14 सितंबर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस द्वारा खाकी निक्कर जलाने वाले फोटो शेयर करने के बाद मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब असम के मुख्यंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की निक्कर वाली फोटो ट्वीट कर सवाल किया कि क्या इसे भी जला दोगे? इस तस्वीर पर सियासी तकरार बढ़ा और बीजेपी ने कहा कि ये भारत जोड़ो नहीं आग लगाओ यात्रा है।
Recommended Video

हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू निक्कर में दिख रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे भी जला दोगे? हालांकि फोटो में नेहरू आरएसएस की खाकी वर्दी में नहीं बल्कि कांग्रेस के सेवा दल की वर्दी में दिख रहे हैं। सरमा की तस्वीर का उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, ये नफरत वाली नही है। जलती तो नफरत फैलाने वालों की है। जैसे ये।
भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट हुई थी। इसमें आरएसएस की खाकी निकर को जलता हुआ दिखाया गया था। जिस पर बीजेपी के नेताओं की ओर से जमकर प्रतिक्रियाएं आई थी। अब हिंमत सरमा की की ताजा पोस्ट कांग्रेस के उस पोस्ट का पलटवार है।
आपको बता दें कि, जवाहर लाल नेहरू की यह तस्वीर आजादी से पहले की है। 1939 में इलाहाबाद में कांग्रेस सेवा दल का एक सम्मेलन हुआ था। नैनी में हुए इस सम्मेलन में नेहरू भी शामिल हुए थे। इसके पहले अध्यक्ष पंडित नेहरू थे। सेवादल के कार्यकर्ता श्रमदान करते वक्त हाफ पैंट ही पहनते थे। कांग्रेस सेवा दल के लोग उस समय खाकी पेंट, सफेद कमीज और सफेद टोपी लगाते थे। कांग्रेस सेवा दल और नेहरू की इस ड्रेस में कई तस्वीर उपलब्ध है।
बता दें कि, कई बार इंटरनेट पर इस तस्वीर को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। आरएसएस के स्वयंसेवक काली टोपी पहनते हैं। जबकि कांग्रेस सेवा दल के सदस्य सफेद टोपी पहनते थे। आरएसएस की स्थापना से एक साल पहले कांग्रेस सेवा दल बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications