राहुल का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- बिना लड़ाई के चीन को दे दी 1000 वर्ग KM जमीन
नई दिल्ली, 14 सितंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक पहुंचने वाली यात्रा को चार दिन हो चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी केंद्र सरकार पर निशाना भी साधने से नहीं चूकते। इस बीच अब उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद के मामले में मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में अपनी सेनाओं की वापसी के एक दिन बाद सवाल पूछा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "चीन ने अप्रैल 2020 की यथास्थिति बहाल करने की भारत की मांग को मानने से इनकार कर दिया है। पीएम ने बिना किसी लड़ाई के चीन को 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन दी है। क्या भारत सरकार बता सकती है कि इस क्षेत्र को कैसे पुनः प्राप्त किया जाएगा?"
राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान इस वक्त केरल में गुजर रहे हैं। राहुल केंद्र सरकार पर चीन सीमा विवाद मामले में लगातार सवाल पूछते रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी कांग्रेसी सांसद ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत सरकार ने अपनी जमीन चाइना को दे दी। आपको बता दें कि मंगलवार को भारत और चीन की सेनाओं ने टकराव वाले बिंदु से अपने जवानों को वापस हटाने और अस्थायी बुनियादी ढांचे को खत्म किया है।
वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को ट्वीट कर घेरा था। उन्होंने लिखा था," महंगाई! #BharatJodoYatra के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग इस मुद्दे से बहुत ज्यादा परेशान हैं।प्रधानमंत्री जनता की तकलीफ को जानबूझ कर अनदेखा कर रहे हैं। भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications