गोवा में 8 विधायकों की टूट पर बोली कांग्रेस- सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो...
नई दिल्ली, 14 सितंबर। गोवा कांग्रेस के 8 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की 'ऑपरेशन गंदगी' है, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखला गई है। वहीं, इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निदा फाजली की कविता पढ़ते हुए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा 'सफर में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो'। पवन खेड़ा ने कहा-जो लोग भारत जोड़ो यात्रा के कठिन सफर में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, वे बीजेपी की धमकियों के डर से तोड़ने वालों के पास जाएं तो यह भी समझ लें कि देश देख रहा है। आपको बता दें कि गोवा कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि एक तरफ जहां राहुल गांधी 110 नेताओं के साथ पूरे भारत को एकजुट करने के लिए घूम कर रहे हैं, वहीं पार्टी के विधायक दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं।
Recommended Video

कांग्रेस सांसद जयराम ने भी कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि गोवा में 'ऑपरेशन लोट्स' साबित करता है कि भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से भाजपा घबराई हुई है। यात्रा को कमजोर करने के लिए भाजपा इस तरह की हरकत कर रही है। उन्होंने कहा कि हम अडिग हैं और एक दिन हम भाजपा की इन गंदी चालों पर काबू पा लेंगे।
भाजपा बोली-राहुल गांधी को पार्टी बचाने पर ध्यान देना चाहिए
8 विधायकों के पार्टी छोड़ने पर भाजपा ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है। भाजपा के अमित मालवीय ने एक ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी को कांग्रेस को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। गोवा के 8 विधायक ऐसे समय में कांग्रेस को छोड़ने का फैसला कर रहे हैं, जब राहुल गांधी सड़क पर हैं। यह दर्शाता है कि वह कितने अलग हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई राज्य हैं जहां कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं है। वहीं, कई राज्यों में कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति नाममात्र की है। अमित मालवीय यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने 5 पन्नों के लेटर बम के साथ पार्टी छोड़ी, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले एकजुट करने की जरूरत है। अब गोवा की स्थिति ने उसी सवाल को वापस ला दिया,जब भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को 'भारत को एकजुट करने' के बजाय पार्टी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था।
आम आदमी पार्टी ने भी बोला हमला
8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। राघव चड्डा ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन लोट्स पंजाब और दिल्ली में सफल नहीं हो सका, लेकिन गोवा में सफल हो गया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को वोट देते हैं, तो आप एक भाजपा के भविष्य के विधायक को वोट देते हैं। कांग्रेस खत्म हो गई है...RIP!
इधर, 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर निलंबित कांग्रेस नेता संजय झा ने गोवा में ऑपरेशन लोट्स की जरूरत पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'भारत जोड़ो से पहले कांग्रेस जोड़ो'। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि माना कि कांग्रेस में खामियां हैं, लेकिन भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
ये भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायक












Click it and Unblock the Notifications