असम: माता-पिता का ध्यान ना रखने वाले कर्मचारियों की सैलरी से कटेगा 10 प्रतिशत
नई दिल्ली। असम विधानसभा ने सरकारी कर्मियों के लिए एक नया विधायक पारित किया है। इसमें प्रावधान किया गया है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी अपने दिव्यांग बाई-बहनों या माता-पिता की देखभाल ठीक से नहीं करता है तो उसकी तनख्वाह से 10 फीसदी रकम काटकर उसके माता-पिता को दे दी जाएगी। शुक्रवार को सदन ने चर्चा के बाद विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया गया।

असम विधानसभा में शुक्रवार को पारित किए गए असम कर्मचारी अभिभावक जवाबदेही एवं निगरानी विधेयक, 2017 के अनुसार, अगर राज्य सरकार के कर्मचारी अपने अभिभावकों और दिव्यांग भाई-बहनों की देखभाल नहीं करेंगे तो उनकी सैलरी से 10 फीसदी की कटौती कर ये राशि उनके माता-पिता और भाई-बहनों की देखभाल के लिए दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारी के माता-पिता को उसके विभाग में शिकायत करनी होगी जिसके बाद कर्मचारी का विभाग उस पर कार्रवाई करेगा।
असम सरकार में मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सदन में कहा कि इस विधेयक का मकसद राज्य कर्मचारियों की निजी जिंदगी में सरकार का दखल नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी के अनदेखी किए जाने की स्थिति में अभिभावक या दिव्यांग भाई-बहन को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते हैं कि कर्मचारी माता-पिता का ध्यान नहीं रखते हैं और उन्हें वृद्धाश्रमों में छोड़ देते हैं।
पढ़ें- बीजेपी MLA अंगूरलता डेका को चाहिए 'स्पेशल रूम', जहां कर सकें ये जरूरी काम
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications