कोहली कर रहे थे चैट सेशन, तभी बीवी ने पूछा- विराट, कहां है मेरा हेडफोन? जानिए आगे क्या हुआ?
मुंबई, 31 मई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। हाल ही में विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन होस्ट किया था, जिसमें ऐसा कुछ हुआ, जिसकी उम्मीद खुद कोहली को भी नहीं होगी। दरअसल इस सेशन में सबसे अंतिम सवाल उनकी पत्नी अनुष्का ने ही पूछा, जो कि लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया।

अनुष्का ने पूछा- तुमने मेरा हेडफोन कहां रखा है?
दरअसल अनुष्का ने विराट से पूछा- तुमने मेरा हेडफोन कहां रखा है? इस पर विराट ने प्यार से जवाब देते हुए लिखा, 'हमेशा बेड के बगल वाली साइड टेबल पर होता है लव।' अनुष्का-विराट की ये छोटी सी लेकिन प्यारी सी बात हर किसी के दिल तो छू गई।
Recommended Video

मां दुर्गा के नाम पर रखा बेटी का नाम
मालूम हो कि इस सेशन के दौरान लोगों ने कोहली से उनकी बेटी वामिका के नाम का मतलब भी पूछा जिसके जवाब में कोहली ने कहा कि मां दुर्गा के नाम पर उन्होंने बेटी का नाम रखा है।
बेटी की फोटो दिखाने से किया मना
हालांकि जब फैंस ने उनसे बेटी की एक झलक को दिखाने को कहा तो उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि मैंने और मेरी पत्नी ने ये फैसला किया है कि हम अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तब तक नहीं लगाएंगे, जब तक कि वो सोशल मीडिया का मतलब समझने लायक नहीं हो जाती।

2017 में विराट-अनुष्का ने की थी शादी
मालूम हो कि 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का और विराट ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी, दोनों आज साथ में काफी खुश हैं, दोनों की गिनती परफेक्ट कपल में होती हैं, जब विराट मैदान पर होते हैं तो दर्शक दीर्घा में अनुष्का उन्हें चीयर करती दिखती हैं तो वहीं अनुष्का की फिल्मों, फैशनशूट, इवेंट या प्रोडक्शन रिलेटड खबरों पर सबसे पहला कमेंट विराट कोहली का ही आता है। जनवरी 2021 में दोनों बेटी वामिका के मम्मी-पापा बने हैं।

लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस
आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'नन्हीं गुड़िया के आने के बाद उनकी लाइफ एकदम से चेंज हो गई है। मेरी लाइफ में तब भी बड़ा परिवर्तन हुआ था, जब अनुष्का मेरी जिंदगी में आई थी और अब उससे भी बड़ा चेंज तब हुआ है जब वामिका हमारे जीवन में आई है। उसे हंसते हुए देखना लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है, मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये खुशी नसीब हुई है।'












Click it and Unblock the Notifications