अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा-राहुल को मनाऊंगा..नहीं माने तो करूंगा नामांकन

नई दिल्ली, 21 सितंबर: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आज देर रात अपने विधायकों के साथ की बैठक में साफ कर दिया कि, मैं कल राहुल गांधी को मनाने जा रहा हूं। अगर उन्होंने अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया तो मैं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करूंगा। वहीं राहुल गांधी साफ कर चुके हैं कि, वह अध्यक्ष नहीं बनेंगे। ऐसे में अब अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला अशोक गहलोत औऱ शशि थरूर में होगा।

Recommended Video

    Congress President Election: उनका हश्र जो गांधी परिवार के खिलाफ लड़े चुनाव | वनइंडिया हिंदी*Politics
    Ashok Gehlot says urge Rahul Gandhi to contest for the party president post

    अशोक गहलोत ने रात 11 बजे करीब कांग्रेस विधायकों संग अपने आवास पर बैठक की। गहलोत ने मीटिंग में कहा कि, मैं आखिरी बार राहुल गांधी से मिलकर उन्हें मनाने का प्रयास करूंगा। अगर राहुल गांधी नहीं माने तो फिर आलाकमान की ओर से जो निर्देश दिया जाएगा उसके लिए आपको (विधायकों को) तकलीफ दूंगा। गहलोत ने कहा कि नामांकन के समय आप सभी विधायकों को दिल्ली आना होगा।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, आपको दिल्ली आकर फिर मेरा फॉर्म भरवाना होगा। इस बैठक में सभी विधायकों ने सीएम से कहा कि आपको यहीं रहना है। तो अशोक गहलोत ने दिया जवाब कि मैं कुछ भी बन जाऊं, लेकिन राजस्थान नहीं छोडूंगा। जिसके बाद माना जा रहा है कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के साथ मुख्यमंत्री के पद पर भी वह बने रहेंगे।

    मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही गहलोत ने विधायकों को विधानसभा सत्र के बारे में निर्देश दिए। खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे तो विधायकों को नयी दिल्ली पहुंचने के लिये संदेश आयेगा। उन्‍होंने कहा कि बैठक में व‍िधानसभा के मौजूदा सत्र व बजट की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

    खाचर‍ियावास ने कहा, मुख्‍यमंत्री जी दिल्‍ली जाएंगे और तीन दिन बाद वापस आएंगे ....तो उन्‍होंने विधानसभा के बारे में पूरे निर्देश दिए। गहलोत द्वारा कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन भरे जाने की अटकलों पर खाचर‍ियावास ने कहा, मुख्‍यमंत्री जी खुद वरिष्‍ठ नेता हैं, वे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के लिए नामांकन भरेंगे, नहीं भरेंगे, क्‍या होगा, ये सब बात गहलोत जी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस आलाकमान आपस में बैठकर तय करेगा।

    हालांकि कांग्रेस में 'एक व्यक्ति-एक पद' के सिद्धांत के बाद अब ये सवाल उठ रहा है कि सीएम अशोक गहलोत अगर अध्यक्ष बनते हैं तो राजस्थान का सीएम कौन बनेगा? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली जाकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। फिलहाल राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए सचिन पायलट और सीपी जोशी का नाम आगे चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+