हरियाणा कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के नाम पर प्रस्ताव पारित

हरियाणा कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के नाम पर लगी मुहर

हिसार। कांग्रेस पार्टी अपने नए अध्यक्ष के लिए इंतजार कर रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे राहुल गांधी का नाम चल रहा है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए आज हरियाणा कांग्रेस में प्रस्ताव भी पास हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हरियाणा कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास हो गया। हालांकि इस बैठक में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी शामिल नहीं हुए।

 Haryana Congress meeting: Proposal to make Rahul Gandhi INC President passed, Kiran Chaudhary, Surjewala did not come

चंडीगढ़ में बैठक की अध्यक्षता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने की। बैठक के बाद उदयभान ने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। कुछ लोग मजबूरी में नहीं पहुंच पाए। कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। बैठक से पहले कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी समेत राज्य के कई नेताओं ने PCC डेलिगेट चुने जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात कर शिकायत की है कि ज्यादातर डेलिगेट भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पसंद के लोग हैं। किसी एक ही नेता के करीबी लोगों को डेलिगेट बनाया जाना सही नहीं है।

जारी होने वाली सूची में 180 से ज्यादा नाम शामिल होने की संभावना है। आरोप यह भी हैं कि इस सूची में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों की संख्या ज्यादा है।​​​​​​​ हरियाणा कांग्रेस में डेलीगेट चुने जाने को लेकर उठे विवाद पर सोनिया गांधी ने भूपेंद्र हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को दिल्ली तलब किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+