केजरीवाल का दावा: CBI को मिला है विपक्षी दलों को खत्म करने का निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच आरोपों का दौर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली के सीएम ने जहां पीएम मोदी को कायर कहा है वहीं देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली को भ्रष्टाचारी बताकर इस्तीफे की मांग की है।
इसी क्रम में आज एक बार फिर से केजीरवाल ने मोदी सरकार पर केजरीवाल का बड़ा हमला करते हुए ट्वीट किया है कि सीबीआई को इस बात के कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वो विपक्षी पार्टिर्यों के नेताओं को निशाना बनाएं और उन्हें जानबूझकर परेशान करे। केजरीवाल ने दावा किया है कि यह बात उनसे खुद सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही है।
गौरतलब है कि इससे पहले अरूण जेटली के खिलाफ बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जेटली को इस्तीफा देना ही होगा या तो उन्हें बर्खास्त किया जाए। हालांकि भाजपा और केंद्र सरकार ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है।
जेटली द्वारा अपने ऊपर लगे आरोपों को झुठलाए जाने के बाद अरविंद ने ट्वीट किया था कि क्या जेटली द्वारा आरोपों से इनकार किए जाने को ही अंतिम सच माना जा सकता है? उनके खिलाफ बेहद गंभीर आरोप हैं। वह जांच से भाग क्यों रहे हैं?













Click it and Unblock the Notifications