सोशल मीडिया के हीरो नंबर 1 मोदी नहीं केजरीवाल
कल तक सोशल मीडिया के बादशाह कहे जाने वाले बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी की जगह दिल्ली के नये-नवेले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ले ली है। अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक सोशल मीडिया के किंग इस समय मोदी नहीं बल्कि केजरीवाल हैं। मीडिया में आज केजरीवाल जीरो से हीरो बन गये हैं और मोदी इस श्रेणी में नंबर दो पर आ गये हैं।
पेपर ने आंकड़े पेश करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर गुरूवार को ट्विटर पोल कराया गया जिसमें अरविंद केजरीवाल को सबसे ज्यादा नंबर 424 मिले, नबंर दो पर नरेन्द्र मोदी रहे जिनको कि 218 अंक मिले तो तीसरे नंबर रहे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जिन्हें कि 157 अंक मिले।
इस परिणाम के बाद राजनैतिक पंडितों ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के हालात तो बदतर थे ही इसलिए इस रिजल्ट से उनकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन मोदी का पिछड़ना वो भी 'आप' से.. यह बीजेपी के लिए सिरदर्द हो सकता है क्योंकि केजरीवाल की लोकप्रियता मोदी और पार्टी दोनों को ही लोकचुनाव चुनाव में नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि कांग्रेस को पास तो खोने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन हां भाजपा के पास खोने के लिए काफी कुछ है।













Click it and Unblock the Notifications