हालात बेहद खराब: लोकसभा चुनावों में होगा कांग्रेस का डब्बा गोल
राजस्थान पत्रिका में छपी खबर की माने तो कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आंतरिक सर्वे कराया था ताकि लोगों के दिल में पार्टी को लेकर क्या भावनाएं हैं यह जान सके। सर्वे के परिणाम बेहद ही निराशाजनक निकले। पत्रिका के मुताबिक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत बेहद खराब रहेगी। उसे मात्र 70-75 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा और जिसकी वजह से वह सत्ता से दूर नहीं बल्कि बहुत दूर नजर आयेगी।
सबसे ज्यादा नुकसान उसे हिंदी भाषी प्रदेशों राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ में होगा जिसकी वजह से उसके लोकसभा चुनावों में सारा गणित बिगड़ जायेगा। कांग्रेस इस समय राहुल गांधी को आगे करके चुनाव लड़ने की तैयारी है लेकिन पार्टी की हालत सभी राज्यों में बेहद खराब होने के कारण हार का सारा ठिकरा राहुल गांधी पर फोड़ दिया जायेगा, जो किसी भी हालत में कांग्रेस की आलाकमान नहीं चाहती है, जो कि उनकी पार्टी की सबसे बड़ी चिंता है।
यही नहीं सर्वे में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस की मुश्किल केवल मोदी से नहीं हैं बल्कि दिल्ली में आयी नई सरकार 'आप' से भी है। इस सर्वे रिपोर्ट से पूरी पार्टी हिल गयी है इसलिए अब चार महीने में ज्यादा से ज्यादा उन बातों पर तवज्जो दे रही हैं जो कि आम जनता से जुड़ी हुई है लेकिन जो पिछले दस सालों में नहीं हुआ वह चार महीने में कैसे हो सकता है? फिलहाल अगर यह सर्वे रिपोर्ट सही है तो वाकई में लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस का डब्बा गोल कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications