अरविंद केजरीवाल का बड़ा वादा: जिस राज्य में बनेगी आप की सरकार, वहां कच्चे कर्मचारियों को करेंगे पक्का
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बड़ा वादा करते हुए कहा कि जहां-जहां आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनेगी, वहां वहां कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
नई दिल्ली, 10 सितंबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बड़ा वादा करते हुए कहा कि जहां-जहां आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनेगी, वहां वहां कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि जहां एक ओर पूरे देश में अन्य सरकारें पक्की सरकारी नौकरियां खत्म करके कच्चे कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं, वहीं पंजाब की आप सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शुरू किया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ पंजाब के लिए ही नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के लिए है। पूरे देश में जहां-जहां आप की सरकार बनेगी, वहां कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर को 8736 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है।
'पंजाब की तर्ज पर काम करें अन्य राज्य सरकारें'
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में गेस्ट टीचर को पक्का करना चाहते थे लेकिन केंद्र सरकार ने बिल को मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारे पास पावर कम है। लेकिन पंजाब में भगवंत मान सरकार जो कर रही है, इसकी खुशबू पूरे देश में जाएगी। सरकारी नौकरी पर कच्चे कर्मचारियों को रखने का सिस्टम खत्म होना चाहिए। साथ ही उन्होंने अन्य राज्य सरकारों से भी पंजाब की तर्ज पर काम करने कहा है।
'सरकारी नौकरी खत्म करने का पैटर्न'
साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी नौकरी बढ़ने की बजाय कम क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, साथ ही हर राज्य की भी इकॉनमी बढ़ रही है तो सरकारी नौकरी कम होने की बजाय बढ़नी चाहिए। कहा कि सरकारी नौकरी खत्म करने का एक पैटर्न चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Lumpy Skin Disease: वायरस को लेकर दिल्ली सरकार चिंतित, गोपाल राय ने बुलाई संबंधित विभागों की बैठक
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications