Lumpy Skin Disease: वायरस को लेकर दिल्ली सरकार चिंतित, गोपाल राय ने बुलाई संबंधित विभागों की बैठक
दिल्ली में भी Lumpy Skin Disease (ढेलेदार त्वचा रोग ) वायरस को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए दिल्ली सरकार चिंतित नजर आ रही है।
नई दिल्ली, 10 सितंबर: दिल्ली में भी Lumpy Skin Disease (ढेलेदार त्वचा रोग ) वायरस को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए दिल्ली सरकार चिंतित नजर आ रही है। इसको लेकर दिल्ली कैबिनेट के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। बैठक में पशुओं को बीमारी से बचाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दिल्ली को किस तरह से इसकी तैयारी करनी होगी, इस पर वार्ता होगी।

इस वायरस का कहर कई राज्यों में है। गुजरात में इस वायरस से जानवरों की सबसे ज्यादा मौत हुई है। दुधारू पशु इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। गुजरात में हजारों पशुओं की मौत हो गई। इसके बाद पंजाब में भी भयंकर तबाही मचाई है। पंजाब में हजारों पशुओं को लील चुका है। पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग के कई प्रयासों के बावजूद रोग का प्रकोप फैलता ही जा रहा है। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए सूबे में विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से भी अभियान चलाए जा रहे हैं। हालांकि, फिर भी यह वायरल बीमारी काबू में नहीं आ पाई है।
कई राज्यों में तबाही
पशुचिकित्सकों ने कहा कि गांठदार त्वचा रोग (लम्पी स्किन डिजीज) एक वायरल बीमारी है, इसलिए इसे लम्पी वायरस भी कहा जा रहा है। इसका संक्रमण पशुओं में बहुत तेजी से फैल रहा है। अकेले बठिंडा में इस वायरस से पिछले एक माह के दौरान 1295 पशुओं की मौत हुई है। इसे देखकर दिल्ली सरकार भी काफी चिंतित हो गई है। संबंधित विभागों के साथ बैठक कर बीमारी की रोकथाम पर चर्चा करेगी। पशु को इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल बोले- आजादी के 75 साल बाद भी शिक्षा पर काम नहीं हुआ












Click it and Unblock the Notifications