आशीष खेतान ने जताई अरविंद केजरीवाल की हत्या की आशंका
नई दिल्ली। एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल चुनावी दंगल में जुटे पड़े हैं वहीं दूसरी ओर उनकी सुरक्षा को लेकर लोगों के अंदर सवाल पैदा हो गया है। उनके करीबी माने जाने वाले आशीष खेतान ने केजरीवाल की हत्या की आशंका जताई है।
उन्होंने बकायदा ट्विट करके इस बात को लोगों तक पहुंचाया है। खेतान ने ट्विट किया है बीजेपी, कांग्रेस, अम्बानी बंधु, सबका सिर्फ एक अजेंडा है- अरविन्द केजरीवाल को खत्म करना। कोई बड़ी बात नहीं है अगर कल केजरीवाल की हत्या हो जाए।
आशीष खेतान के इस ट्विट के बाद लोगों की सरगर्मी इस बात को लेकर काफी बढ़ गई है और इसी कारण लोगों ने इस ट्विट और फेसबुक पर शेयर भी किया है। फिलहाल अरविंद केजरीवाल इन बातों से बहुत दूर अपने साथियों के साथ दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करने और लोगों को आम आदमी पार्टी के महत्व को समझाने में जुटे हैं। लेकिन उनके करीबी और सहयोगी उनकी सुरक्षा को लेकर संशंकित हैं।















Click it and Unblock the Notifications