कुमार विश्वास ने किरण को 'किराए की कप्तान' और मोदी को 'गब्बर' कहा
नई दिल्ली। भले ही भाजपा इन दिनों सातवें आसमान पर हो और उसे लग रहा हो कि वो किरण बेदी के दम पर दिल्ली फतेह कर लेगी लेकिन उसके अंदर की बगावत लोगों से छुपाये नहीं छुप रही है जिसके कारण विरोधियों को भी अच्छा मसाला मिल गया है बीजेपी और किरण बेदी पर निशना साधने का। आप पार्टी के नेता और लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने किरण बेदी और भाजपा पर तंज कसते हुए उन्हें 'किराए की कप्तान' और मोदी को 'गब्बर' करार दिया है।
कुमार विश्वास ने कहा कि शायद 'गब्बर' मोदी को यह मालूम नहीं कि 'किराए की कप्तान' की वजह से जय और वीरू नहीं हारते हैं। हद है सत्ता लोभियों की तभी तो जो 'गब्बर' मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजनैतिक गुरू लाल कृष्ण आडवाणी के आगे नहीं झुके वहीं दूसरी ओर 'किराए की कप्तान' के आगे झुक गए वो भी सिर्फ दिल्ली के लिए।
कुमार विश्वास ने किरण को 'किराए की कप्तान' और मोदी को 'गब्बर' कहा
कुमार विश्वास यहां भी नहीं रूके उन्होंने कहा कि 'इन दिनों सतीश उपाध्याय का चेहरा तो ऐसा लग रहा है जैसे दुल्हे को छोड़कर बारात आगे निकल गई हो'।
मालूम हो कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है लेकिन उनके समर्थकों का कहना है कि बेदी के आने की वजह से उनका टिकट काट दिया गया है जिसके कारण उनके समर्थकों ने काफी विरोध प्रदर्शन भी किया था पार्टी के आलाकमान के खिलाफ।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब कुमार विश्वास ने किरण बेदी पर निशाना साधा है, इससे पहले उन्होंने किरण बेदी की तुलना जयचंद से की थी जिस पर बेदी ने उन्हें नसीहत दी थी कि वो कवि है तो बेहतर होगा कि कविता ही करें।













Click it and Unblock the Notifications