Arvind Kejriwal ने उपचुनाव में मिली जीत पर दी प्रतिक्रिया, राज्यसभा जाने के सवाल पर भी दिया जवाब
Arvind Kejriwal News: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए राहत लेकर आए हैं। पार्टी ने लुधियाना वेस्ट और गुजरात की विसावदर सीट से जीत दर्ज की है। इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पर जनता का भरोसा बना हुआ है। उन्होंने राज्यसभा जाने के सवाल पर सीधे जवाब नहीं दिया, लेकिन इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया है। केजरीवाल ने कहा कि राज्यसभा जाना है या नहीं इसका अंतिम फैसला पार्टी लेगी।
अरविंद केजरीवाल ने विसावदर सीट पर जीत को जनता का आम आदमी पार्टी पर भरोसा बताया। उन्होंने कहा कि फरवरी में हुए चुनाव में हमारे विधायक यहां से जीते थे। फिर वह बीजेपी में चले गए, लेकिन जनता ने इस बार पिछली बार की तुलना में दोगुना बड़ी जीत दी है। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा गया था कि आप की आंधी है, लेकिन लुधियाना में मिली हमारी जीत उस आंधी से भी ज्यादा बड़ी है।

यह भी पढ़ें: Ludhiana West Bypoll: लुधियाना वेस्ट AAP ने जीत लिया-अब अरविंद केजरीवाल की अगली मंजिल राज्यसभा?
Arvind Kejriwal ने राज्यसभा जाने पर दिया जवाब
लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने बड़ी जीत दर्ज की है। पहले वह राज्यसभा सांसद थे और माना जा रहा है कि अब पंजाब से केजरीवाल खुद राज्यसभा जा सकते हैं। पंजाब में पार्टी के पास बहुमत है और वह आसानी से उच्च सदन पहुंच जाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाने के सवाल पर पहले भी कहा है और फिर एक बार दोहरा रहा हूं कि इसका फैसला मैं नहीं करूंगा। पार्टी के संसदीय बोर्ड इसका फैसला लेगी। अगर पार्टी कहेगी तो राज्यसभा जाऊंगा। दिल्ली के पूर्व सीएम ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि वह उच्च सदन में जाने के लिए तैयार हैं।
पंजाब कैबिनेट में भी हो सकते हैं बदलाव
पंजाब में लुधियाना सीट जीतने के बाद माना जा रहा है कि अब कैबिनेट में भी बदलाव हो सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही इसके कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब के मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: India Strike on Pakistan: सबूत मांगने वाले अब सेना के साथ? जानिए केजरीवाल और नेहा सिंह राठौड़ ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications