Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Strike on Pakistan: सबूत मांगने वाले अब सेना के साथ? जानिए केजरीवाल और नेहा सिंह राठौड़ ने क्या कहा?

India Strike on Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदुर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई की है।

भारत के इस बड़ी कार्रवाई के बाद देशभर से लोग भारतीय सेना की तारीफ कर रहे हैं। लोगों सेना की हौसला अफ़ज़ाई कर रहे हैं।

India Strike on Pakistan

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

इसी बीच बालाकोट एयरस्ट्राइक के सबूत मांगने वाले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि, हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं-आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।

ये भी पढ़ें Operation Sindoor: वो 10 भारतीय शहर, जिनको टारगेट बना सकता है पाकिस्तान, समझें इनका रणनीतिक महत्व

नेहा सिंह राठौड़ ने क्या कहा?

वहीं पहलगाम हमले पर सबूत मांगने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर नेहा सिंह राठौड़ (Neha Singh Rathore) ने भी प्रतिक्रिया दी है। नेहा सिंह राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय सेना की इस कार्रवाई की तारीफ करते हुए लिखा कि,एक चुटकी सिंदूर की ताक़त देख ली आतंकवादियों..! इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा कि, भारतीय सेना ज़िंदाबाद। जय हिन्द

ये भी पढ़ें India Strike: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले संत राजू दास, देशद्रोहियों को भी मिल गया साफ संदेश, सहन नहीं होगा

आपसी असहमतियाँ अपनी जगह हैं- नेहा

वहीं नेहा सिंह राठौड़ ने अपने एक और पोस्ट में कहा कि, आपसी असहमतियाँ अपनी जगह हैं...लेकिन बाहर के दुश्मनों के लिए हम सब एक हैं। भारत के दुश्मन ये बात बिल्कुल न भूलें कि ज़रूरत पड़ने पर इस देश का हर नागरिक देश के लिए जान देने और जान लेने के लिए तैयार रहेगा।

ओवैसी ने क्या कहा?

वहीं AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+