अब 450 करोड़ के नंबर प्लेट घोटाले में घिरी केजरीवाल सरकार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को वाटर टैंकर और प्रीमियम बस घोटाले के बाद अब एक नए घोटाले में घसीटा है। बेजीपी ने आरोप लगाया है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी ने दिल्ली सरकार के लोगों के साथ मिलकर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये का घोटाला किया है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट बिल: बौखलाए केजरीवाल ने कहा, तुम करो तो कानून, हम करें तो गलत

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जब 49 दिनों की सरकार थी तो उस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी रोजमार्ट की गड़बडि़यों की जानकारी मिल गई थी।
उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी बनायी थी। कमेटी ने जो रिपोर्ट सौंपा था उसमें भी कंपनी घटिया नंबर प्लेट सप्लाई करने की दोषी पाई गई थी। इसके अलावा जिन शर्तों पर डील फिक्स हुई थी कंपनी ने उसके मुताबिक काम भी नहीं किया था।
भाजपा ने कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाए और कहा कि कंपनी ने कारों की नंबर प्लेट 1200 प्रति प्लेट के हिसाब से चार्ज किया जो तय कीमत से 5 गुना ज्यादा थी। दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि 15 महीने में 450 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। ये पैसा या तो कंपनी की जेब में गया या फिर आम आदमी पार्टी के लोगों की जेब में। इसकी जांच होनी चाहिए।
क्या कहती है रिपोर्ट
- कंसेसनैर कंपनी अनअप्रूव्ड और अनवेरिफाइड सोर्स से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ले रही थी। जो कि गैरकानूनी माना जाता है। जिसके कारण नंबर प्लेट घटिया होने की बात सामने आई थी। नंबर प्लेट ऐसे सेंटरों से लगाई जा रही थीं, जो ट्रांसपोर्ट विभाग से सत्यापित नही थे।
- कमेटी को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया को 15 जनवरी को पत्र मिला, जिसके मुताबिक रोजमेर्टा की सहयोगी कंपनी उत्सव सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड के COD सर्टिफिकेट होल्ड पर डाल दिए गए थे।
- नंबर प्लेट के एवज में वाहन मालिकों से ओवरचार्जिंग की जा रही थी। कार के लिए 1200 रुपये तक और दो पहिया वाहनों के लिए 600 रुपये वसूले जा रहे थे जो कि सामान्य से 5 से 6 गुना अधिक था।












Click it and Unblock the Notifications