ऑफिस ऑफ प्रॉफिट बिल: बौखलाए केजरीवाल ने कहा, तुम करो तो कानून, हम करें तो गलत

नयी दिल्ली। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट बिल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। अपनी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता को दांव पर लगा देख बौखलाए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में संसदीय सचिव रखने की परंपरा तो 1953 से चली आ रही है ऐसे में आप के साथ ऐसा दोगलापन क्यों किया जा रहा है। शीला दीक्षित को गिरफ्तार करवाएं या फिर मूंछ मुंडवा लें विजेंद्र गुप्ता: केजरीवाल

Arvind Kejriwal
प्रेस कांफ्रेस बुलाकर केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यही काम बीजेपी करे तो सही और हम करें तो गलत। ये तो वही बात हुई सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। दरअसल इसे प्रेस कांफ्रेंस नहीं कहा जा सकता लेकिन केजरीवाल ने अपनी बात रखने के लिए इसे प्रेस कांफ्रेंस का ही रूप दिया था। केजरीवाल मीडिया के सामने आए और 10 मिनट में अपनी बात रखी और बिना सवाल-जवाब वहां से उठ कर चले गए।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं मोदी जी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हूं कि वे दिल्ली की जनता को बेवजह परेशान न करें। केंद्र सरकार 21 विधायकों की सदस्यता रद्द करना चाहता है। जो संसदीय सचिव बनाए गए हैं, वही सारा काम कर रहे। यही दिल्ली सरकार की आंख-नाक-कान हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी हमला किया। अजय माकन पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि अजय माकन भी संसदीय सचिव थे। कहा कि हमारे विधायक पढ़े-लिखे हैं, जबकि दूसरे दलों में अनपढ़ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+