इन 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का देश के अन्य राज्यों में विस्तार करने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का देश के अन्य राज्यों में विस्तार करने का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को 6 राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस बाबत जानकारी दी।

Recommended Video

    Uttar Pradesh समेत इन 6 राज्यों में चुनाव लड़ने का AAP ने किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    arvind kejriwal

    उनके बयान का सीधा मतलब यह है कि पार्टी दिल्ली में अपनी कुर्सी सुरक्षित करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करना चाहती है। पार्टी AAP नेताओं को राज्यवार जिम्मेदारियां देने की तैयारी में है जिसके मद्देनजर आप नेता राघव चड्ढा को पंजाब का प्रभार बनाया गया है और आतिशी मार्लेन को गुजरात में पार्टी का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: 40 दिन से डटे किसानों को बागपत पुलिस ने खदेड़ा, दिल्ली हिंसा के बाद की कार्रवाई

    दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया उत्तराखंड के प्रभारी बनाए गए हैं। मालूम हो कि इन सभी राज्यों में 2022 में चुनाव होने हैं। दिसंबर में केजरीवाल ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेगी।

    केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के कापसहेड़ा में हुई आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा, "पूरे देश की जनता दिल्ली में सुशासन की चर्चा करती है। पूरा देश दिल्ली की तरह बिजली और पानी पर सब्सिडी और कल्याणकारी योजनाएं चाहता है। हमें इस खाई को पाटने की जरूरत है। उसके लिए, हमें एक मजबूत संगठन बनाने की जरूरत है अगले दो वर्षों में, हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी... लोग तैयार हैं और अब हमें बस उन तक पहुंचना है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+