अरुणाचल से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा- चीन लगातार हमारे लोगों को उठा रहा, सरकार इसका हल निकाले

नई दिल्ली, 2 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद तापिर गाओ ने चीन की ओर से आम लोगों को उठाने और उनके साथ हिंसा का मामला उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि चीन के साथ सीमा विवाद का हल निकाला जाए ताकि ये वारदातें रुकें। उनका कहना है कि जब तक सीमा पर विवाद रहेगा, तब तक चीनी सेना की ओर से हिंसा होती रहेगी।

 अरुणाचल से

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए और चीन की सेना के पास मिले मिराम टैरॉन के साथ ज्यादती का मुद्दा गाओ ने उठाया। तापिर गाओ ने बुधवार को कहा कि लापता हुए मिराम टैरॉन को चीनी सेना ने 27 जनवरी को भारत को सौंप दिया था। मुझे बताया गया है कि मिराम को पीएलए ने बुरी तरह से पीटा और बिजली के झटके दिए। यह एक गंभीर मामला है। मैं सरकार से इस मुद्दे को चीन के संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने का आग्रह करता हूं।

चीनी सैनिक अक्सर करते हैं घुसपैठ

Recommended Video

    Arunachal से BJP MP Tapir Gao के बयान पर Rahul Gandhi ने PM को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    गाओ ने कहा, यह मामला केवल मिराम टैरोन तक सीमित नहीं है। चीन सीमा से लगे इलाकों में घने जंगल हैं, जहां घुसपैठ करते हुए चीनी सैनिक हमारे लोगों का अपहरण कर लेते हैं। जब हमारे लोग शिकार और जड़ी-बूटियों को इकट्ठा करने के लिए जाते हैं तो उनके साथ अक्सर ही चीनी सेना की ओर से ये घटनाएं होती हैं। अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से एक अंडरग्राउंड संगठन ने तीन मजदूरों का अपहरण कर लिया। इनमें से एक को रिहा कर दिया गया, लेकिन दो अभी भी कैद में हैं।

    सीमा विवाद का हल जरूरी

    भाजपा सांसद ने कहा, मुझे लगता है कि इस तरह की घटनाएं तब तक होती रहेंगी जब तक हम सीमा विवाद का समाधान नहीं कर लेते। कल वे फायरिंग भी कर सकते हैं, इसलिए भारतीय सेना और चीनी पीएलए के बीच फ्लैग मीटिंग होनी चाहिए। मैं भारत सरकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं कि संघर्ष विराम अवधि के दौरान ऐसी घटनाएं ना हों।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+