इसलिए ओवैसी ने कहा था कि मुलायम सिंह को बोलना नहीं आता
लखनऊ। एक बार फिर से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेतूके बोल मीडिया में छाए हुए हैं। सोमवार को लखनऊ में समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन में सपा नेता ने अपने ही बेटे अखिलेश पर कमेंट कस दिया। मुलायम सिंह ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव इसलिए हारे क्योंकि अखिलेश यादव ने
छात्रों में फ्री लैपटॉप बांटे थे जिस पर मोदी ने अपनी तस्वीर चिपका कर वोट ले लिया।
मुलायम सिंह की इस बेतूकी बात किसी के पल्ले नहीं पड़ी क्योंकि जिस लैपटॉप को वो आज अपनी हार का कारण बता रहें हैं उसी लैपटॉप की वजह से वो साल 2012 का यूपी चुनाव भारी मतों से जीते थे। मुलायम सिंह की जुबान यहीं पर नहीं रूकी, उन्होंने जमकर पीएम मोदी के खिलाफ आग उगला और हद तो तब हो गई जब उन्होंनें महिलाओं के हक की बात करते-करते मां सीता और द्रोपदी पर भी तंज कस दिया।
मुलायम सिंह महिलाओं के पर्दा प्रथा का विरोध कर रहे थे और आवेश में आकर उन्होंने कहा कि जब सीता और द्रौपदी पर्दा नहीं करती थीं तो महिलाएं क्यों करें? महिलाओं के लिए पर्दा प्रथा गलत है इसे खत्म किया जाना चाहिए और जो लोग पर्दा प्रथा की बात करते हैं उन्हें तो जेल में डाल देना चाहिए।
मुलायम सिंह ने कहा कि हमने और हमारी सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के हक की बात कही है और उनका समर्थन किया है वो मोदी की तरह ढोंगी नहीं है जो खुद तो दुनिया के सामन महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और उनकी खुद की बीवी का अता-पता नहीं है।
यह कोई पहली बार नहीं है जब मुलायम सिंह के बोल चर्चा का विषय बने हैं। इससे पहले भी कई बार मुलायम सिंह अपनी बेतूकी बातों के लिए आलोचना का शिकार हो चुके हैं तभी तो ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद अकबरुद्दीन ओवैसी ने इंडिया टीवी के प़ॉपुलर शो 'आप की अदालत' में मुलायम सिंह के लिए कहा था कि उन पर मैं क्या टिप्पणी करूं जिन्हें बोलना ही नहीं आता।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/Ffkf3tosmKw?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>













Click it and Unblock the Notifications