Army day 2020: अक्षय कुमार ने जवानों के साथ वॉलीबॉल खेल सेलीब्रेट किया सेना दिवस, वीडियो
नई दिल्ली। एक्टर अक्षय कुमार और कृति सेनन शुक्रवार को सेना दिवस (Army Day) के मौके पर जवानों के बीच पहुंचे। राजस्थान के जैसलमेर में अक्षय कुमार ने जवानों से मुलाकात के बाद उनके साथ वॉलीबॉल भी खेली। साथ ही अक्षय कुमार और कृति सेनन ने 'विजय रण फॉर सोल्जर मैराथन' को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए अपना वीडियो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जवानों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
जैसलमेर में सेना दिवस के मौके पर आर्मी स्टेशन के सगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सुबह ही अक्षय कुमार और कृति सेनन यहां पहुंचे। इस मौके पर सेना के अधिकारी और जवान काफी संख्या में यहां मौजूद थे, सेना के जवानों ने गर्मजोशी से फिल्मी सितारों का स्वागत किया। अक्षय कुमार और कृति सेनन ने यहां 'विजय रण फॉर सोल्जर मैराथन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद अक्षय कुमार ने जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला। अक्षय कुमार ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज आर्मी डे के खास मौके पर एक मैराथन को हरी झंडी दिखाने के दौरान इन बहादुरों से मिल खुशी हुई। वॉर्मअप करने के लिए वॉलीबॉल से बेहतर क्या विकल्प हो सकता है।
Recommended Video
जैसलमेर में शूटिंग कर रहे हैं अक्षय
अक्षय कुमार और कृति सेनन इन दिनों राजस्थान के शहर जैसलमेर में ही हैं। ये यहां अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय और कृति के अलावा अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी दिखेंगे। फिल्म को फरहान सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं।

15 जनवरी को मनाया जाता है सेना दिवस
आर्मी डे या सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे। जिसके बाद 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। सेना दिवस पर आज दिल्ली में सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि पड़ोसी देश, चीन और पाकिस्तान की हरकतें बॉर्डर पर सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश खतरा बने हुए हैं लेकिन हमारे जवान उनकी हर हरकत का माकूल जवाब दे रहे हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications