Army day 2020: सेना प्रमुख नरवणे ने कहा- हमारे सब्र का इम्तिहान ना ले चीन, पाक को भी चेताया
Army day 2020: सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, हमारे सब्र का इम्तिहान ना ले चीन: सेना प्रमुख
Army day 2020: सेना दिवस के मौके पर शुक्रवार को सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि पड़ोसी देश, चीन और पाकिस्तान की हरकतें बॉर्डर पर सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल देश ने चीन के साथ बॉर्डर पर मुश्किल समय देखा लेकिन हमारे जवानों ने कड़ा जवाब भी चीन को दिया। इस दौरान सेनाध्यक्ष ने चीन को चेताते हुए कहा कि हम बातचीत के जरिए मसले को हल चाहते हैं, कोई भी हमारे सब्र का इम्तिहान लेने की कोशिश ना करे।

Recommended Video
दिल्ली केंट के परेड ग्राउंड से 73 वें सेना दिवस पर बोलते हुए सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने कहा, सीमा पर चीन के साथ तनाव के बारे में आप जानते हैं। सेना प्रमुख ने आगे कहा कि एलएसी पर तनाव को लेकर हमारी कोर कमांडर स्तर के आठवें दौर की बातचीत हो चुकी है, अब 9वें दौर की वार्ता का इंतजार है। हम बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किल चुनौतियों के बाद भी जवानों के हालात का सामना किया है। हम यकीन दिलाते हैं कि देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गलवान घाटी में जो सैनिक मारे गए, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम आतकंवाद के लिए जीरो-टॉलरेंस रखते हैं। भारतीय सेना सीमा पर मुस्तैद है और पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखे हुए है। सीमा पार 300-400 आतंकी घुसपैठ के इरादे से बैठे हैं लेकिन हम उनके इरादे सफल नहीं होंने देंगे। आतंकवाद हमारे लिए खतरा है, पिछले साल सेना ने एलओसी पर 200 आतंकवादियों का सफाया किया था। आगे भी सही समय आने पर हम इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।
सेना प्रमुख ने बताया कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम सेना विकसित करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी नई तकनीक को शामिल करने पर फोकस किया जाएगा। बता दें कि आर्मी डे या सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे। जिसके बाद 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications