बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी से क्यों खुश नहीं थे अर्जुन कपूर, सालों बाद दोनों के रिश्ते पर कही दिल की बात
मुंबई, 21 मई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन कपूर के बीच रिश्तों में खटास किसी से छिपी नहीं है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, उनकी एक बेटी अन्शुला कपूर भी हैं। जबकि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बच्चे हैं। अर्जुन अपनी मां मोना के बेहत करीब रहे हैं और पिता के साथ उनका इतना अच्छा रिश्ता नहीं रहा है। हालांकि अब कई मौकों पर दोनों साथ देखे जा सकते हैं।
Recommended Video

अर्जुन कपूर ने खोले जिंदगी के कई राज
हाल ही में अर्जुन कपूर ने पिता बोनी और सौतेली मां श्रीदेवी की शादी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। अर्जुन ने कहा कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं रह सकते थे। मालूम हो कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए पहली पत्नी मोना कपूर को छोड़ दिया था जिसके बाद उनके परिवार में काफी कुछ बदल गया। अर्जुन कपूर इसके लिए हमेशा अपने पिता से नाराज रहे कि उन्होंने उनकी मां को छोड़ दिया।

श्रीदेवी के निधन के बाद करीब आए अर्जुन और बोनी
एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि आखिर क्यों मेरे पिता बोनी कपूर, श्रीदेवी के प्यार में पड़ गए। हालांकि मैं ये भी नहीं कह सकता कि इससे हमारे परिवार के साथ जो हुआ वो ठीक था।' अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे, सोशल मीडिया पर अक्सर वह मोना कपूर की तस्वीरें शेयर कर दिल की बात लिखते हैं। साल 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद पिता और बेटे के बीच दूरियां कम हुईं और रिश्ता मजबूत हुआ।

'मां चाहती थी पिता के साथ रहूं'
अपनी बहनों जान्हवी कपूर और खुशी के साथ भी अर्जुन कपूर का रिश्ता अब बेहतर हो गया है, कई मौकों पर अर्जुन उनके लिए खड़े भी नजर आए। अर्जुन कपूर कहते हैं, 'मेरे अंदर मेरी मां की परवरिश है, भले ही कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े उन्होंने ही मुझे हमेशा पिता के साथ रहने के लिए कहा। उन्होंने एक विकल्प चुना जहां उन्हें प्यार हुआ और फिर से प्यार करने के लिए मैं अपने पिता का सम्मान करता हूं।'

'मेरे पिता ने जो किया उससे मैं ठीक नहीं'
अर्जुन ने आगे कहा, 'प्यार काफी जटिल होता है और 2021 में अगर हम यह कहें कि प्यार लाइफ में सिर्फ एक बार होता है तो यह बेवकूफी होगी। प्यार उलझनों से भरा है, प्यार हमेशा प्यार के बारे में नहीं होता। यह एक दूसरे को समझने के लिए है, उस समय निराशा होती है जब लोग जिंदगी के अलग-अलग मोड़ से गुजरते हैं।' उन्होंने आगे कहा, मैं यह नहीं कह सकता कि मेरे पिता ने जो किया उससे मैं ठीक हूं, मैं यह नहीं कह सकता कि ठीक है होता है क्योंकि एक बच्चे के रूप में मैंने नतीजों को महसूस किया।

मां का सपना पूरा कर रहे अर्जुन कपूर
अर्जुन ने आगे कहा, 'हालांकि अब मैं समझ सकता हूं कि प्यार में पड़ना क्या होता है, आज में उन्हें देखता हूं कि वो अपने रिश्ते में किस उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं। मैं एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि मेरी मां ऐसा चाहती थी।' बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में अर्जुन की फिल्म सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
यह भी पढ़ें: Sad News: बॉलीवुड से फिर आई दुखद खबर, गायक अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन












Click it and Unblock the Notifications